Select Date:

पशु चिकित्सा शिविर : पशुपालकों को पशुओं में होने वाली बीमारियों के बारे में किया गया जागरूक

Updated on 19-06-2026 11:26 AM

कोंडागांव। उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं, जिला कोंडागांव के निर्देशानुसार वर्षा ऋतु के पूर्व दूरस्थ एवं पहुंचविहीन ग्राम बेचा में पशुधन विकास विभाग द्वारा पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से पशुओं के स्वास्थ्य संरक्षण एवं संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए विभिन्न सेवाएं प्रदान की गईं।

शिविर में कुल 86 बकरियों का एंटेरोटॉक्सीमिया रोग हेतु टीकाकरण किया गया। इसके अलावा 21 पशुओं को आवश्यक औषधियों का वितरण, 16 पशुओं का उपचार, 32 पशुओं को कृमिनाशक दवा पिलाई गई तथा 8 बकरों का बधियाकरण किया गया।

इस अवसर पर पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ, मर्दापाल के प्रभारी डॉ. के. के. कोर्राम ने उपस्थित पशुपालकों को वर्षा ऋतु में पशुओं में होने वाली गंभीर बीमारियों, उनके लक्षणों एवं बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने पशुपालकों से अपने पशुओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने का आग्रह किया तथा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी प्रदान की।

शिविर में एवीएफओ आलोक नेताम, संजीत मरकाम, परिचारक सनत कोर्राम तथा मोबाइल वेटरनरी यूनिट के खेमराज साहू सहित बड़ी संख्या में पशुपालक उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), बलरामपुर-रामानुजगंज। तातापानी चौकी क्षेत्र के ग्राम सुभाषनगर में जमीन विवाद को लेकर एक मकान में आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता सौमित्र हालदार (41) ने जयदेव…
 08 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के खपरगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हिंसक विवाद के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को पुलिस ने ठाकुर रामसिंह गुट से जुड़े…
 08 September 2026
कोंडागांव, कोंडागांव जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पंचायत और वार्ड स्तर पर टीबी स्क्रीनिंग और सर्वे अभियान चलाया। यह अभियान 18 अगस्त से 6 सितंबर तक…
 08 September 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मुस्लिम महिला के वैवाहिक अधिकारों से जुड़े मामले में कहा कि कोई निजी धार्मिक संस्था या खुद को शरिया कोर्ट बताने वाला संगठन कानून से बनी अदालत…
 08 September 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में ED की कार्रवाई से जुड़ी खबर मोबाइल स्टेटस पर लगाना युवक को भारी पड़ गया। युवक ने ED कार्रवाई में सामने आए अनिल चंद्राकर से जुड़ी…
 08 September 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार जिले के अधिकारियों द्वारा कोयलीबेड़ा तहसील क्षेत्र के 18 ग्राम पंचायतों के ग्रामों में तीन दिवसीय व्यापक भ्रमण किया गया। इस दौरान जिला…
 08 September 2026
एमसीबी। विगत 05 सितंबर को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में मनेन्द्रगढ़ संकुल में संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हर्षाेल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन…
 08 September 2026
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ लोक सेवा पदोन्नति नियम-2003 के तहत राजस्व कार्यालयों में कार्यरत 11 कर्मचारियों को पदोन्नत…
 08 September 2026
बेमेतरा। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले भर से आए नागरिकों की…
Advt.