दो बिहारी! शेखर सुमन और मनोज बाजपेयी का Video, सुनाई ट्रेन की कहानी, कहा- केतारी का जूस पीने का मन करता है
Updated on
12-06-2026 12:57 PM
मनोज बाजपेयी इस वक्त अपनी नई फिल्म 'गवर्नर' को लेकर काफी चर्चा में हैं। हाल ही में एक्टर शेखर सुमन के नए यूट्यूब चैट शो 'शेखर टुनाइट' में शामिल हुए। ये एपिसोड बाकी और से काफी अलग नजर आया। दरअसल इसमे शेखर और मनोज बाजपेयी बिहार में गुजारे अपने पुराने दिनों को याद करते हुए काफी इमोसनल होते दिखे। वहीं दोनों ने शुरुआती संघर्षों और सिनेमा में अपनी जर्नी को लेकर भी बातें की हैं।
शेखर सुमन के इस नए एपिसोड का एक वीडियो क्लिप इस वक्त काफी चर्चा में है। इस वीडियो को शेयर कर शेखर सुमन ने लिखा है- दो बिहारी और ट्रेन राइड। वीडियो में दोनों जिस तरह से पटना की गलियों और अपनी ट्रेन वाली जर्नी से जुड़ी पुरानी यादों को ताजा कर रहे हैं, उसे सुनकर सोशल मीडिया पर बाकी लोग भी खूब इमोशनल होते नजर आ रहे हैं।
'बहुत याद आता है पटना, वो गलियां वो चौबारा'
शेखर सुमन इस वीडियो क्लिप में कहते नजर आ रहे हैं, 'बहुत याद आता है पटना, वो गलियां वो चौबारा।' इसपर मनोज बाजपेयी कहते हैं, 'पहले की ट्रेनें अच्छी थीं और लोग कम थे। अब ट्रेने उतनी अच्छी नहीं रही और लोग भी बढ़ गए हैं।' ये कहते ही दोनों ठहाके लगाने लगते हैं।
शेखर सुमन ने कहा- ट्रेनवां में जब बैठते थे न, जब हिलता था न डगर-डगर
शेखर सुमन फिर कहते हैं, 'लेकिन एक बात बता, कितनी तकलीफ कितना भी दुख होता है, कितनी भी परेशानी में जब बैठते थे न, ट्रेनवां में जब बैठते थे न, जब हिलता था न डगर-डगर, जो नींद आती थी।' इतना सुनते ही मनोज बाजपेयी कहते हैं- हां नींद बहुत अच्छी आती थी। शेखर फिर कहते हैं- बाप रे बाप, उससे बढ़िया नींद नहीं आती, भले घर उतरकर बाल में कोयला, आंख में कोयला लेकिन वो जो मजा सोने का था बाबू।
'सुबह-सुबह स्टेशन का पूरी और आलू का सब्जी'
मनोज बाजपेयी और शेखर बातें करते हुए कहते हैं, 'लेकिन आप सोचो, दो-तीन चीज है, जैसे ये आपने बोला और सुबह-सुबह स्टेशन का पूरी और आलू का सब्जी। दोनी में देता था। चुक्कड़, आलू पूरी, कभी-कभी आलू परवल मिला देता था। वो बात यहां कहीं खो गया। खत्म हो गया।'
शेखर सुमन बोले- उसी गली में जाकर फिर से फुचका खाने का मन करता है
शेखर कहते हैं, 'जड़ों की तरफ लौटना चाहिए हम आप साथ चलेंगे एक बार।' मनोज बाजपेयी कहते हैं- चला जाएगा, देखिए कहीं-कही गली में जाकर के वापस से खो जाने का मन करता है। उसी गली में जाकर फिर से फुचका खाने का मन करता है। वहीं जाकर केतारी का जूस पीनै का मन करता है।'
लोगों ने कहा- अब आप दोनों रुलाएंगे क्या?
सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को देखकर इमोशनल हो रहे हैं। एक ने कहा- सब कुछ भयंकर ही करते हैं आप, भाई जी। एक ने कहा- सर, आपलोग टाई पहन कर जाएंगे तो जान फंस जाएगी घिचा के एतना ना भीड़ होने लगा है अब ट्रेन में। एक और ने कहा- अब आप दोनों रुलाएंगे क्या?
रविवार को बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के बैनर तले बड़ी संख्या में युवाओं ने भारी बारिश के बावजूद विरोध प्रदर्शन किया। CJP देश भर में…
सोशल मीडिया पर्सनैलिटी ओरी ने एक बार फिर यूट्यूबर ध्रुव राठी की आलोचना की है। इस बार उन्होंने ध्रुव राठी को देश-विरोधी कहा और बोले, 'मुझे यह आदमी बिल्कुल पसंद…
आमिर खान स्टारर 'लगान' भारतीय सिनेमा के सबसे बेहतरीन फिल्मों में से है। साल 2001 में आशुतोष गोवारिकर के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 2026 में अपनी 25वीं सालगिरह मना…
नोरा फतेही ने शुक्रवार को कनाडा में हुए FIFA ओपनिंग सेरेमनी के वर्जन में शानदार परफॉर्मेंस दी। उन्होंने परफॉर्मर्स वेजड्रीम और संजॉय के साथ अपना फुटबॉल एंथम गाया। उनकी परफॉर्मेंस…
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने अपने पूर्व पति संजय कपूर की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया। शुक्रवार को इस भावुक घड़ी में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए…
जाने-माने 'पंचायत' एक्टर रघुबीर यादव ने उन मुश्किलों के बारे में खुलकर बात की है, जिन्होंने जबलपुर के पास एक गांव से भारत के सबसे सम्मानित एक्टर्स में से एक…
स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो में '370 रुपये की बिरयानी' वाले विवाद पर अब मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल ने भी रिएक्ट किया है। उन्होंने प्रणित मोरे के साथ-साथ उन…
'धमाल 4' का धमाकेदार का ट्रेलर रिलीज हो गया है और यह काफी गुदगुदाने वाला है। फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी और संजय मिश्रा हैं।…