Select Date:

सेवा सेतु पोर्टल की नवीन ई-सेवाओं हेतु अधिकारियों-कर्मचारियों का प्रशिक्षण आयोजित

Updated on 21-07-2026 12:46 PM

जगदलपुर।  नागरिकों को शासकीय सेवाओं का त्वरित, पारदर्शी और समयबद्ध लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया। कलेक्टोरेट स्थित प्रेरणा हॉल एवं सीजी स्वान वीसी कक्ष में आयोजित इस प्रशिक्षण में सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से प्रारंभ की गई विभिन्न नवीन ई-सेवाओं के संचालन एवं उनकी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। आयोजन में जिले की समस्त ग्राम पंचायतों के सचिव, नगरीय निकायों के अधिकारी-कर्मचारी तथा खाद्य विभाग के राशन कार्ड प्रभारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण के दौरान ई-गवर्नेंस सोसाइटी के जिला प्रबंधक  राकेश भट्ट ने सेवा सेतु पोर्टल पर जोड़ी गई नई नागरिक केंद्रित सेवाओं के संबंध में तकनीकी जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि अब पोर्टल के माध्यम से राशन कार्ड में नया नाम जोड़ने, नाम विलोपन तथा एपीएल एवं बीपीएल राशन कार्ड हेतु आवेदन की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। इसके साथ ही स्थानीय निकायों एवं अन्य विभागों से जुड़ी सेवाएँ जैसे विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र, नवीन ट्रेड लाइसेंस, भवन अनुज्ञा और नल कनेक्शन के आवेदन भी इसी पोर्टल से निष्पादित किए जा सकेंगे। इसके अलावा राजपत्रित ऑर्डर के तहत नाम परिवर्तन तथा आईटीआई स्थानांतरण संबंधी सेवाओं की कार्यप्रणाली से भी मैदानी अमले को अवगत कराया गया।

 कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों को ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया, प्रस्तुत दस्तावेजों के सत्यापन तथा विभागीय अनुमोदन की पूरी कार्यप्रणाली का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य सेवा सेतु केंद्रों के माध्यम से आम नागरिकों को  उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं को सुगम बनाना और आवेदनों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करना है, ताकि आम जनता को सहूलियत हो सके।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), बलरामपुर-रामानुजगंज। तातापानी चौकी क्षेत्र के ग्राम सुभाषनगर में जमीन विवाद को लेकर एक मकान में आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता सौमित्र हालदार (41) ने जयदेव…
 08 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के खपरगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हिंसक विवाद के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को पुलिस ने ठाकुर रामसिंह गुट से जुड़े…
 08 September 2026
कोंडागांव, कोंडागांव जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पंचायत और वार्ड स्तर पर टीबी स्क्रीनिंग और सर्वे अभियान चलाया। यह अभियान 18 अगस्त से 6 सितंबर तक…
 08 September 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मुस्लिम महिला के वैवाहिक अधिकारों से जुड़े मामले में कहा कि कोई निजी धार्मिक संस्था या खुद को शरिया कोर्ट बताने वाला संगठन कानून से बनी अदालत…
 08 September 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में ED की कार्रवाई से जुड़ी खबर मोबाइल स्टेटस पर लगाना युवक को भारी पड़ गया। युवक ने ED कार्रवाई में सामने आए अनिल चंद्राकर से जुड़ी…
 08 September 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार जिले के अधिकारियों द्वारा कोयलीबेड़ा तहसील क्षेत्र के 18 ग्राम पंचायतों के ग्रामों में तीन दिवसीय व्यापक भ्रमण किया गया। इस दौरान जिला…
 08 September 2026
एमसीबी। विगत 05 सितंबर को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में मनेन्द्रगढ़ संकुल में संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हर्षाेल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन…
 08 September 2026
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ लोक सेवा पदोन्नति नियम-2003 के तहत राजस्व कार्यालयों में कार्यरत 11 कर्मचारियों को पदोन्नत…
 08 September 2026
बेमेतरा। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले भर से आए नागरिकों की…
Advt.