Select Date:

आफत की बारिश:आधे घंटे की बारिश में खुली नालों की सफाई की पोल, एमपी नगर, अरेरा कॉलोनी से चार इमली तक भरा पानी

Updated on 03-07-2026 03:36 PM
भोपाल, मानसून की शुरुआत के साथ ही शहर के प्रमुख नालों की प्री-मानसून सफाई के दावों की हकीकत पहली तेज बारिश में सामने आ गई। गुरुवार को करीब आधे घंटे की बारिश में एमपी नगर, अरेरा हिल्स, अरेरा कॉलोनी, चार इमली समेत कई इलाकों में पानी भर गया। नगर निगम जिन पातरा, भदभदा, शाहपुरा, अरेरा, कलियासोत, हलालपुर और बैरागढ़ इलाकों के नालों की सफाई का दावा करता है, उनके कैचमेंट क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनी रही।

सात नंबर तिराहे, पांच नंबर बस स्टॉप, पंचशील नगर और लिंक रोड-3 स्थित चार इमली के पास सड़क पर दो से तीन फीट तक पानी भर गया। इससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

हालांकि बारिश थमने के कुछ देर बाद पानी उतर गया, लेकिन तेज बारिश ने शहर की जल निकासी व्यवस्था और प्री-मानसून तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए। कई स्थानों पर वाहन चालकों को पानी और गड्ढों के बीच से निकलना पड़ा, जिससे जाम जैसी स्थिति भी बनी।

वार्ड-10 में बदहाली पर ‘गुमशुदा पार्षद’ के पोस्टर

पिछले दिनों तेज बारिश से छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती में बाढ़ जैसे हालात बन गए। इसकी मुख्य वजह नरेला और गोविंदपुरा विधानसभा के बीच अधूरा पड़ा नाला है। इसके निर्माण पर अब तक 12 करोड़ रुपए खर्च हो चुके हैं, लेकिन नरेला क्षेत्र में करीब एक किलोमीटर हिस्सा अधूरा होने से जल निकासी बाधित हो रही है।

नाला गोविंदपुरा विधानसभा के वार्ड-73 (करोंद मंडी) से शुरू होकर नरेला के वार्ड-76 स्थित उड़िया बस्ती, सुंदर नगर और शिव नगर से होते हुए भानपुर के पातरा नाले में मिलता है। गोविंदपुरा क्षेत्र में नाले के दोनों किनारे पक्के बनाए जा चुके हैं, जबकि नरेला में निर्माण अधूरा है।

इससे पानी की निकासी रुक जाती है और बस्तियों में जलभराव हो जाता है। नाले की जद में आने वाले मकानों पर लगाए गए लाल निशान लंबे समय से नहीं हटाए गए हैं, जिससे समस्या और बढ़ गई है। वहीं, जोन-16 की फाइल भी वर्षों से लंबित है।

जलभराव के बाद क्षेत्रीय विधायक एवं सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। अनियमितता और लापरवाही मिलने पर उन्होंने ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए।

इधर, वार्ड-10 में सड़कों के गड्ढे, कचरे के ढेर, बंद स्ट्रीट लाइट और ठप विकास कार्यों से नाराज लोगों ने गुरुवार को पार्षद सरोज के खिलाफ ‘गुमशुदा पार्षद की तलाश’ और ‘हमारे जनप्रतिनिधि सो रहे हैं’ लिखे पोस्टर लगा दिए। पोस्टर पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गए। इसके बाद भाजपा नेताओं में हलचल मच गई और विवाद बढ़ने से पहले पोस्टर हटवा दिए गए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
 08 September 2026
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
 08 September 2026
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
 08 September 2026
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
 08 September 2026
भोपाल, राजधानी में सेंट्रल जीएसटी (CGST) ने जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी सामने आई है। टीम…
 08 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब निवेश, उद्योग और रोजगार के नए केंद्र के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश में निवेश…
 08 September 2026
भोपाल। आयुष्मान योजना में संबद्ध निजी अस्पतालों की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के अनुबंधित अस्पताल मेडिसिन के पैकेज में रोगियों का उपचार तभी कर…
 08 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण में आबकारी अधिकारी, पुलिस और शराब ठेकेदारों के गठजोड़ के कारण लाइसेंसी ठेका दुकानों से जहरीली और घटिया शराब की बिक्री बढ़ी है। शराब…
 08 September 2026
भोपाल। अशोकनगर जिले के चंदेरी में चार युवाओं से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 9.80 लाख रुपये और मूल दस्तावेज ठगने के मामले में गिरफ्तार 30 वर्षीय तृप्ति…
Advt.