रणथंभौर में बाघिन रिद्धि vs माही, सगी बेटी को करना पड़ा मां के आगे सरेंडर! पढ़ें संघर्ष की इनसाइड स्टोरी
Updated on
18-03-2026 12:42 PM
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं। जंगल के कानून में ममता पर 'इलाका' भारी पड़ गया, जब रणथंभौर की रानी बाघिन रिद्धि (T-124) अपनी ही सगी बेटी माही (RBT-2504) से भिड़ गई। करीब 90 सेकंड तक चली इस भीषण 'टेरिटोरियल फाइट' ने साबित कर दिया कि जंगल में रिश्तों से बड़ा साम्राज्य होता है। विशेषज्ञों का कहना है कि बाघों के बीच यह फाइट एक सामान्य व्यवहार है।
राजबाग की झाड़ियों में गूंजी दहाड़
जोन नंबर 3 के राजबाग क्षेत्र में मंगलवार सुबह सब कुछ शांत था, तभी अचानक झाड़ियों के पीछे से दो ताकतवर बाघिनों के गुर्राने की आवाजें आने लगीं। 7 साल की अनुभवी शिकारी रिद्धि और उसकी 3 साल की जवान बेटी माही एक-दूसरे के सामने आ चुकी थीं। दोनों के बीच अपने 'इलाके' के वर्चस्व को लेकर खींचतान शुरू हुई, जो देखते ही देखते संघर्ष में बदल गई।
मां-बेटी ने एक-दूसरे पर घात लगाकर किया हमला
पर्यटकों के कैमरों में कैद वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे मां-बेटी एक-दूसरे पर घात लगाकर हमला कर रही हैं। दोनों हवा में उछलकर पंजे चला रही थीं और उनकी दहाड़ से पूरा राजबाग इलाका थर्रा उठा। तीन से चार बार भीषण झड़प हुई, लेकिन अंततः अनुभव के आगे जवानी को झुकना पड़ा और माही को अपनी मां रिद्धि के सामने सरेंडर करना पड़ा।
पुरानी है यह 'किस्तवार' जंग
रिद्धि और माही के बीच यह पहली भिड़ंत नहीं है। करीब तीन महीने पहले भी इसी जोन नंबर 3 में दोनों के बीच 'खूनी जंग' हुई थी। उस वक्त मुकाबला और भी खतरनाक था, रिद्धि के पैर में गंभीर चोट आई थी, तो माही का कान फट गया था। जानकारों की मानें तो माही अब जवान हो चुकी है और वह अपना खुद का इलाका बनाना चाहती है, जबकि रिद्धि अपनी विरासत को छोड़ने के लिए तैयार नहीं है।
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्मानित पेशा…
विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में सोशल मीडिया पर कमेंट पोस्ट करने को लेकर एक शासकीय शिक्षक को निलंबित किया गया है। उसने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के…
अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में नवसंवत्सर उत्सव के अवसर पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष मौके पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अयोध्या पहुंच चुकी हैं और आज राम…
कटक, कटक के श्रीराम चंद्र भंज(SCB) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आग लगने की घटना के दो दिन बाद ओडिशा सरकार ने 4 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें अग्निशमन सेवा…
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। राजस्थान में जयपुर सहित…
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…