Select Date:

भोपाल-जबलपुर समेत 33 जिलों में आंधी-बारिश

Updated on 17-06-2026 01:17 PM
भोपाल, मध्य प्रदेश के 33 जिलों में पिछले 24 घंटे के दौरान आंधी-बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, खंडवा, बुरहानपुर, पन्ना, सतना, रीवा, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर और सागर में मौसम बदला। भिंड, बुरहानपुर और श्योपुर में धूल भरी आंधी चली।

भोपाल में आज सुबह से बारिश जारी है। दोपहर 12 बजे मौसम ने अचानक करवट बदली और तेज बारिश शुरू हो गई। करीब 15 मिनट तक बारिश हुई। इसके बाद धूप-छांव का मौसम है।

ग्वालियर में आंधी की सबसे ज्यादा रफ्तार 70 किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज की गई। जबलपुर में 65Km, अशोकनगर में 52Km, भोपाल में 48Km, सीहोर में 46Km, बैतूल-श्योपुर में 44Km, सतना में 43Km, गुना में 39Km, आगर-मालवा, खंडवा-रीवा में 37Km, इंदौर-सागर में 35Km, विदिशा-बड़वानी में 33Km और राजगढ़-शहडोल में 30Km प्रतिघंटा रही।

सीधी में 1 इंच बारिश, 8 जिलों में आंधी चली

प्रदेश में मंगलवार को भी आंधी-बारिश का दौर जारी रहा। सीधी में सबसे ज्यादा 1 इंच के करीब पानी गिर गया। वहीं, बैतूल, रीवा-सतना में आधा इंच या इससे ज्यादा बारिश हुई। रायसेन, छिंदवाड़ा, ग्वालियरऔर सागर में भी आंधी-बारिश का दौर जारी रहा।

आंधी-बारिश के चलते दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शिवपुरी में सबसे तापमान कम 35 डिग्री रहा। पचमढ़ी में 35.4 डिग्री, सिवनी में 36.4 डिग्री, बैतूल में 36.5 डिग्री दर्ज किया गया। खजुराहो और नौगांव सबसे कम रहे। यहां अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री रहा।

प्रदेश के 5 बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 37 डिग्री, इंदौर में 37.3 डिग्री, ग्वालियर में 39.5 डिग्री, उज्जैन में 38.5 डिग्री और जबलपुर में 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

15 जून सामान्य तारीख, 2021 में पहले आया था

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में मानसून 15 जून तक एंटर हो जाता है। पिछले 10 साल में 2021 में मानसून 9 जून को ही प्रवेश कर गया था। सबसे लेट एंट्री 2018 में 25 जून को हुई थी। पिछले साल 2025 में मानसून 16 जून को ही आ गया था और पूरे प्रदेश में सामान्य से ज्यादा पानी गिरा था।

इस बार मानसून एक सप्ताह लेट हो जाएगा। ऐसे में जून की बारिश का ओवरऑल आंकड़ा काफी पीछे चल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 1 से 16 जून तक ओवरऑल 35% पानी कम गिरा है। करीब इंच बारिश हुई है, जबकि अब तक डेढ़ इंच पानी गिरना था। पूर्वी हिस्से की स्थिति ज्यादा खस्ता है। यह सामान्य की आधी बारिश भी नहीं हुई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
 08 September 2026
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
 08 September 2026
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
 08 September 2026
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
 08 September 2026
भोपाल, राजधानी में सेंट्रल जीएसटी (CGST) ने जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी सामने आई है। टीम…
 08 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब निवेश, उद्योग और रोजगार के नए केंद्र के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश में निवेश…
 08 September 2026
भोपाल। आयुष्मान योजना में संबद्ध निजी अस्पतालों की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के अनुबंधित अस्पताल मेडिसिन के पैकेज में रोगियों का उपचार तभी कर…
 08 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण में आबकारी अधिकारी, पुलिस और शराब ठेकेदारों के गठजोड़ के कारण लाइसेंसी ठेका दुकानों से जहरीली और घटिया शराब की बिक्री बढ़ी है। शराब…
 08 September 2026
भोपाल। अशोकनगर जिले के चंदेरी में चार युवाओं से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 9.80 लाख रुपये और मूल दस्तावेज ठगने के मामले में गिरफ्तार 30 वर्षीय तृप्ति…
Advt.