जिम्बाब्वे के खिलाफ T20 सीरीज में डेब्यू कर सकते हैं 3 खिलाड़ी, एक तो 150KMPH से करता है गेंदबाजी
Updated on
23-07-2026 12:52 PM
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया को इस फॉर्मेट में अपनी पहली जीत का इंतजार है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में युवा खिलाड़ी भारतीय जर्सी में नजर आने वाले हैं। जिसमें से 3 श्रृंखला में पदार्पण कर सकते हैं।
हर्ष दुबे
जिम्बाब्वे दौरे पर हर्ष दुबे का डेब्यू करना लगभग तय माना जा सकता है। वह इस सीरीज में इकलौते स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं। ऐसे में टीम के संतुलन को देखते हुए उनका खेलना लाजमी है। हर्ष भारत के लिए वनडे फॉर्मेट में अफगानिस्तान के खिलाफ पदार्पण कर चुके हैं। 2 मैचों में उन्होंने 4 विकेट हासिल किए थे। इससे पहले आईपीएल 2026 में हर्ष ने सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए 8 मैचों में इतने ही विकेट लिए।
प्रभसिमरन सिंह
प्रभसिमरन सिंह घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में पंजाब किंग्स का प्रतिनिधित्व करते हैं। बतौर ओपनर उन्होंने अपने आक्रामक खेल से पहचान बनाई है। जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्हें संजू सैमसन की जगह टीम में शामिल किया गया है। वैसे तो अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी को नियमित ओपनर माना जा सकता है। लेकिन कहीं इन दोनों का प्रदर्शन ऊपर नीचे रहा तो सिंह के लिए प्लेइंग इलेवन के रास्ते खुल सकते हैं। 129 टी20 मुकबलो में उन्होंने 151 के स्ट्राइक रेट से 3665 रन बनाए हैं।
अशोक शर्मा
राजस्थान से आने वाले अशोक शर्मा ने आईपीएल 2026 में अपनी तेज रफ्तार गेंदों से सभी को चौंका दिया। गुजरात टाइटंस की ओर से खेलते हुए 24 वर्षीय गेंदबाज ने लगातार 150 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से गेंदबाजी की। 6 मैचों में उनके खाते में इतनी ही विकेट आई, लेकिन अपने अंदाज से उन्होंने चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। विदेशी सरजमीं पर उनका कद और रफ्तार बल्लेबाजों के लिए परेशनी खड़ी कर सकता है।
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…