रूस और यूक्रेन के बीच 3 दिनों का युद्धविराम, ट्रंप ने किया ऐलान, शनिवार से लागू; कैदियों की अदला-बदली भी शामिल
Updated on
09-05-2026 12:23 PM
वॉशिंगटन: रूस और यूक्रेन तीन दिनों के लिए युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। यह युद्धविराम शनिवार 9 मई से सोमवार 11 मई तक लागू होगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष कुछ समय के लिए लड़ाई रोकने और बड़े पैमाने पर कैदियों की अदला-बदली करने सहमत हो गए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर जारी एक बयान में ट्रंप ने कहा कि इस संघर्ष विराम में कैदियों की एक बड़ी अदला-बदली भी शामिल होगी, जिसमें दोनों पक्षों के 1000 कैदियों का आदान-प्रदान किया जाएगा।
ट्रंप ने खुद किया था युद्धविराम का अनुरोध
ट्रंप ने पोस्ट में बताया कि इस युद्धविराम का अनुरोध उन्होंने सीधे किया था और इस पर सहमत होने के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के वोलोदिमिर जेलेंस्की का शुक्रिया कहा। यह युद्धविराम ऐसे समय पर हुआ है, जब रूस में द्वितीय विश्व युद्ध की जीत की याद में विजय दिवस मनाया जा रहा है।
राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में तीन दिन का सीजफायर होगा। रूस में यह विजय दिवस के जश्न के मौके पर हो रहा है और ठीक वैसे ही यूक्रेन में भी, क्योंकि वे भी दूसरे विश्व युद्ध का एक बड़ा हिस्सा और कारक थे।ट्रंप ने उम्मीद जताई कि यह संघर्ष विराम एक बहुत लंबे, जानलेवा और कड़े संघर्ष वाले युद्ध के अंत की शुरुआत होगी। इस बड़े संघर्ष को खत्म करने के लिए बातचीत जारी है, जो दूसरे विश्व युद्ध के बाद सबसे बड़ा संघर्ष है और हम हर दिन इसके समाधान के और करीब पहुंच रहे हैं।
जेलेंस्की ने की पुष्टि
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने एक टेलीग्राम पोस्ट में इसकी पुष्टि की है और बताया कि संघर्ष विराम अमेरिका की मध्यस्थता से हुई बातचीत के जरिए किया गया है। जेलेंस्की ने पोस्ट में कहा, "आज अमेरिकी पक्ष की मध्यस्थता से चल रही बातचीत की प्रक्रिया के तहत हमें रूस की ओर से 1000 के बदले 1000 के फॉर्मेट में युद्धबंदियों की अदला-बदली करने की सहमति मिली है।"
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
सिंगापुर: सिंगापुर के पूर्व राजनयिक किशोर महबूबानी ने कहा है कि भारत ने हालिया दशकों में, अपनी आजादी के बाद से काफी तरक्की की है। उन्होंने कहा कि चीन की…
मास्को: यूक्रेन से जंग के बीच रूस दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ज्यादा हथियारों से लैस युद्धपोत Admiral Nakhimov पर 3 Ka-31 एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग हेलिकॉप्टर तैनात कर सकता…
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…