इस टीम का कप्तान पूरे वर्ल्ड कप से हो गया बाहर, फिर तुरंत कर दिया संन्यास का ऐलान
Updated on
12-06-2026 12:43 PM
नई दिल्ली: जापान की फुटबॉल टीम को फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अपने ओपनिंग मुकाबले से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान वातारू एंडो ने पैर की चोट के कारण टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है। इसके साथ ही 33 वर्षीय मिडफील्डर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने की भी घोषणा कर दी है। जापान के नेशनल टीम डायरेक्टर मासाकुनी यामामोटो ने पुष्टि की है कि एंडो अपनी चोट से पूरी तरह उबर नहीं सके हैं और इस कारण वर्ल्ड कप में टीम का हिस्सा नहीं होंगे। जापान को फीफा वर्ल्ड कप 2026 में 14 जून को नीदरलैंड्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करनी है।
जापान को टूर्नामेंट से पहले ही झटका
एंडो जापान की टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने पूरे वर्ल्ड कप क्वालिफाइंग अभियान में टीम की कप्तानी की थी और मिडफील्ड में उनकी भूमिका बेहद अहम रही। फरवरी के आखिर में उनके पैर की सर्जरी हुई थी और तब से वह लगातार फिटनेस हासिल करने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि, तमाम प्रयासों के बावजूद वह मैच खेलने के लिए फिट होने में नाकाम रहे हैं।
समय पर नहीं हो पाए फिट
एंडो ने 31 मई को आइसलैंड के खिलाफ खेले गए एक फ्रेंडली मैच में वापसी की थी। उस मुकाबले में उन्होंने पहले हाफ में हिस्सा लिया था, लेकिन इसके बाद भी उनकी फिटनेस को लेकर सवाल बने रहे। वर्ल्ड कप कैंप के दौरान भी वह बाकी खिलाड़ियों से अलग ट्रेनिंग कर रहे थे। उम्मीद थी कि वह समय पर फिट हो जाएंगे, लेकिन आखिरकार उन्हें टूर्नामेंट से हटने का फैसला लेना पड़ा। जापान फुटबॉल संघ ने एंडो की जगह फॉरवर्ड शूटो माचिनो को टीम में शामिल किया है। वहीं, सेंटर-बैक को इटाकुरा को नया कप्तान बनाया गया है। इटाकुरा इससे पहले भी मार्च में कोलंबिया के खिलाफ एक मैच में कप्तानी कर चुके हैं।
संन्यास का भी कर दिया ऐलान
वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद एंडो ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास लेने का भी ऐलान कर दिया। एंडो ने कहा कि चोट के बाद से उन्होंने वापसी के लिए हर संभव कोशिश की और उन्हें किसी बात का पछतावा नहीं है। उन्होंने कहा कि वर्ल्ड कप में नहीं खेल पाने का दुख जरूर है लेकिन उन्हें इस बात पर गर्व है कि कतर वर्ल्ड कप के बाद टीम ने जिस तरह प्रगति की उसमें वह कप्तान के रूप में योगदान दे सके।
एंडो ने टीम पर पूरा भरोसा जताते हुए कहा कि मौजूदा जापानी टीम बेहद मजबूत है और वह किसी भी चुनौती का सामना कर सकती है। उन्होंने कहा कि अब वह एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि एक फैन के रूप में जापान की टीम का समर्थन करेंगे। वातारू एंडो ने जापान के लिए 73 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले और टीम को कई यादगार जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। ग्रुप एफ में मौजूद जापान की टीम अब नए कप्तान की अगुवाई में दमदार प्रदर्शन करने का प्रयास करेगी।
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…