Select Date:

नीता, शशिलता और यामिनी के जीवन में वीबी-जीरामजी योजना बनी आर्थिक संबल

Updated on 09-07-2026 08:16 PM

राजनांदगांव। विकसित भारत-जीरामजी (वीबी-जीरामजी) योजना ग्रामीण श्रमिकों के लिए रोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण का प्रभावी माध्यम बन रही है। योजना के अंतर्गत रोजगार के अवसरों का विस्तार करते हुए श्रम दिवस 100 से बढ़ाकर 125 दिन कर दिए गए हैं। साथ ही दैनिक मजदूरी दर 261 रूपए से बढ़ाकर 300 रूपए किए जाने से ग्रामीण परिवारों की आय में वृद्धि हुई है और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है। राजनांदगांव जिले के ग्राम फरहद की श्रमिक महिलाओं के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आ रहा है।

नीता साहू बताती हैं कि वे पहले रोजगार गारंटी योजना के तहत कार्य करती थी और वर्तमान में वीबी-जीरामजी योजना में कार्यरत हैं। पहले उन्हें 100 दिनों तक रोजगार मिलता था, जिसे अब बढ़ाकर 125 दिन कर दिया गया है। वहीं दैनिक मजदूरी 261 रूपए से बढ़ाकर 300 रूपए कर दी गई है। इससे परिवार के दैनिक खर्चों के साथ बच्चों की पढ़ाई और अन्य आवश्यकताओं को पूरा करने में काफी सुविधा मिल रही है। उन्होंने इस जनहितकारी निर्णय के लिए केन्द्र एवं राज्य शासन के प्रति आभार व्यक्त किया। इसी तरह शशिलता यादव ने बताया कि वीबी-जीरामजी योजना के कारण ग्रामीण श्रमिकों को पहले की अपेक्षा अधिक रोजगार मिल रहा है। रोजगार अवधि बढऩे और मजदूरी दर में वृद्धि से परिवार की आय में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त आय से घर की जरूरतें आसानी से पूरी हो रही हैं और सभी मजदूरों में खुशी का माहौल है। उन्होंने शासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी जनकल्याणकारी योजनाएं निरंतर संचालित होती रहनी चाहिए।

ग्राम फरहद के यामिनी साहू ने बताया कि वे भी पहले रोजगार गारंटी योजना में कार्य करती थी और अब वीबी-जीरामजी योजना के अंतर्गत कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि श्रम दिवस बढऩे और मजदूरी दर में वृद्धि से परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। अतिरिक्त आय से घरेलू खर्चों का बेहतर प्रबंधन हो रहा है तथा परिवार को आर्थिक सुरक्षा का एहसास हुआ है। उन्होंने केन्द्र एवं राज्य शासन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस प्रकार की योजनाएं ग्रामीण परिवारों के लिए अत्यंत लाभकारी हैं। वीबी-जीरामजी योजना ग्रामीण श्रमिकों के लिए केवल रोजगार उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उनकी आय बढ़ाकर जीवन स्तर में सुधार और आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), बलरामपुर-रामानुजगंज। तातापानी चौकी क्षेत्र के ग्राम सुभाषनगर में जमीन विवाद को लेकर एक मकान में आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता सौमित्र हालदार (41) ने जयदेव…
 08 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के खपरगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हिंसक विवाद के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को पुलिस ने ठाकुर रामसिंह गुट से जुड़े…
 08 September 2026
कोंडागांव, कोंडागांव जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पंचायत और वार्ड स्तर पर टीबी स्क्रीनिंग और सर्वे अभियान चलाया। यह अभियान 18 अगस्त से 6 सितंबर तक…
 08 September 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मुस्लिम महिला के वैवाहिक अधिकारों से जुड़े मामले में कहा कि कोई निजी धार्मिक संस्था या खुद को शरिया कोर्ट बताने वाला संगठन कानून से बनी अदालत…
 08 September 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में ED की कार्रवाई से जुड़ी खबर मोबाइल स्टेटस पर लगाना युवक को भारी पड़ गया। युवक ने ED कार्रवाई में सामने आए अनिल चंद्राकर से जुड़ी…
 08 September 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार जिले के अधिकारियों द्वारा कोयलीबेड़ा तहसील क्षेत्र के 18 ग्राम पंचायतों के ग्रामों में तीन दिवसीय व्यापक भ्रमण किया गया। इस दौरान जिला…
 08 September 2026
एमसीबी। विगत 05 सितंबर को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में मनेन्द्रगढ़ संकुल में संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हर्षाेल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन…
 08 September 2026
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ लोक सेवा पदोन्नति नियम-2003 के तहत राजस्व कार्यालयों में कार्यरत 11 कर्मचारियों को पदोन्नत…
 08 September 2026
बेमेतरा। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले भर से आए नागरिकों की…
Advt.