Select Date:

स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति भवन में दिखेगा एमपी की जनजातीय कला का जलवा

Updated on 14-08-2026 11:51 AM
भोपाल। स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर 15 अगस्त को राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले पारंपरिक 'एट होम' (At Home) रिसेप्शन में इस बार मध्य प्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति का भव्य प्रदर्शन देखने को मिलेगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित इस खास कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्यों, शीर्ष राजनीतिक हस्तियों, राजनयिकों और विदेशी राजदूतों समेत लगभग 500 विशिष्ट अतिथि शिरकत करेंगे।

मालवा-निमाड़, गोंड और भील कला से सजेगा राष्ट्रपति भवन

'एट होम' कार्यक्रम के लिए राष्ट्रपति भवन को विशेष रूप से सजाया जा रहा है। इस बार अतिथियों की मेजों पर मध्य प्रदेश की प्राचीन बाघ प्रिंट (Bagh Print) कलाकृतियों के साथ-साथ मालवा और निमाड़ अंचल की सांस्कृतिक झलक देखने को मिलेगी।

कार्यक्रम में क्या-क्या है खास?

कार्यक्रम परिसर में जनजातीय जीवन की सजीव झांकी तैयार की जा रही है, इसमें भील समुदाय के पारंपरिक आवास और गोंड समुदाय के आंगन का प्रारूप, आदिवासी विवाह परंपराओं को दर्शाते विशेष स्थल, छत्तीसगढ़ की मशहूर मेटल आर्ट (Metal Art), महाराष्ट्र और गोवा की आकर्षक ज्यामितीय कलाकृतियां (Geometric Artwork) शामिल हैं। खास बात यह है कि राष्ट्रपति के शाही क्रॉकरी और चांदी के बर्तनों के बीच भारत की हस्तशिल्प विरासत को दर्शाती बाघ प्रिंट की अनूठी कलाकृतियां रखी जाएंगी।

NID अहमदाबाद द्वारा तैयार निमंत्रण पत्र

इस बार राष्ट्रपति भवन से जारी किया गया निमंत्रण-पत्र भी खासा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यह निमंत्रण पत्र केवल एक संदेश नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास और सामुदायिक कला का उत्कृष्ट उदाहरण है।

इस संपूर्ण इनविटेशन पैकेज की डिजाइनिंग राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान (NID), अहमदाबाद द्वारा की गई है। निमंत्रण-पत्र का मुख्य विषय मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गोवा- इन चार राज्यों की भौगोलिक विविधता और उनकी पारंपरिक कला शैलियों पर आधारित है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
 08 September 2026
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
 08 September 2026
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
 08 September 2026
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
 08 September 2026
भोपाल, राजधानी में सेंट्रल जीएसटी (CGST) ने जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी सामने आई है। टीम…
 08 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब निवेश, उद्योग और रोजगार के नए केंद्र के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश में निवेश…
 08 September 2026
भोपाल। आयुष्मान योजना में संबद्ध निजी अस्पतालों की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के अनुबंधित अस्पताल मेडिसिन के पैकेज में रोगियों का उपचार तभी कर…
 08 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण में आबकारी अधिकारी, पुलिस और शराब ठेकेदारों के गठजोड़ के कारण लाइसेंसी ठेका दुकानों से जहरीली और घटिया शराब की बिक्री बढ़ी है। शराब…
 08 September 2026
भोपाल। अशोकनगर जिले के चंदेरी में चार युवाओं से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 9.80 लाख रुपये और मूल दस्तावेज ठगने के मामले में गिरफ्तार 30 वर्षीय तृप्ति…
Advt.