Select Date:

पाकिस्तान जिस खिलाड़ी पर करता है घमंड, वह 9 साल के बच्चे की गेंद नहीं खेल पाया, क्लीन बोल्ड हुआ

Updated on 14-05-2026 04:45 PM
नई दिल्ली: सईम अयूब पाकिस्तान टीम के प्रमुख खिलाड़ी हैं। उन्हें टीम का भविष्य माना जाता है। वनडे और टी20 टीम का अयूब नियमित हिस्सा हैं। टी20 विश्व कप 2026 में भी वह पाकिस्तान टीम में थे। 23 साल के अयूब पाकिस्तान के लिए 8 टेस्ट के अलावा 17 वनडे और 67 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। बांग्लादेश दौरे पर अयूब को पाकिस्तान की टेस्ट टीम में जगह नहीं मिली है।

बच्चे ने सईम अयूब को बोल्ड किया

सोशल मीडिया पर सईम अयूब का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें प्रैक्टिस के दौरान एक बच्चे ने अयूब को बोल्ड कर दिया। उन्होंने गेंद को डिफेंड करने की कोशिश की लेकिन वह बल्ले को छकाते हुए विकेट से जा लगी। इस बच्चे की उम्र 9 साल बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है।
सईम अयूब ने आउट होने के बाद उस बच्चे के लिए खुद भी ताली बजाई। इसके साथ ही उन्होंने प्रैक्टिस के बाद उसके बॉल पर ऑटोग्राफ भी दिया।

वनडे टीम से अयूब ड्रॉप किए गए

सईम अयूब को पाकिस्तान की वनडे टीम से ड्रॉप किए जाने की खबर आ रही है। 17 वनडे में अयूब के नाम करीब 47 की औसत और 100 की स्ट्राइक रेट से 751 रन हैं। ऑस्ट्रेलिया की टीम इस महीने के अंत में पाकिस्तान दौरे पर आएगी। दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज होनी है। सीरीज से पहले नेशनल क्रिकेट एकेडमी में हाल ही में घोषित 28-सदस्यीय व्हाइट-बॉल ट्रेनिंग कैंप से सईम का नाम गायब था। पहले से ही रिपोर्ट आ रही थी कि उन्हें वनडे टीम से बाहर किया जाएगा। अब ट्रेनिंग कैंप में शामिल नहीं किए जाने के बाद खबर को और बल मिल गया है।



पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में सईम अयूब ने 13 मैचों में सिर्फ 258 रन बनाए। उनका औसत 21 और स्ट्राइक रेट 119 का रहा। वह हैदराबाद किंग्समेन का हिस्सा थे। अयूब लीग में रिटेन किए गए सबसे महंगे खिलाड़ी भी थे। उन्हें किंग्समेन ने 12.6 करोड़ पाकिस्तान रुपये में अपना साथ जोड़ा था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सातवां दिन भारत के लिए शानदार रहा। बुधवार को मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद में देश को सिल्वर मेडल दिलाया। वहीं, पैरा…
 30 July 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। रहाणे ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' पर एक भावुक वीडियो…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सातवें दिन भारतीय पैरा एथलीट्स का प्रदर्शन शानदार रहा। 100 मीटर टी47 स्पर्धा में दिलीप महादु गावित ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 100 मीटर टी47 फाइनल स्पर्धा में भारत की झोली में दो मेडल आए। दिलीप महादु ने देश को गोल्ड मेडल दिलाया, जबकि मोहम्मद बासिल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: हॉकी विश्व कप 2026 की शुरुआत 15 अगस्त से हो रही है। बेल्जियम और नीदरलैंड की मेजबानी में होने वाले टूर्नामेंट में भारतीय टीम भी दावेदारी पेश करेगी।…
 30 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। 194 वनडे विकेट…
 30 July 2026
नई दिल्ली: खिलाड़ी भले ही अलग-अलग खेलों के हों लेकिन जब दिग्गज मैदान को अलविदा कहते हैं तो खेल जगत में एक सन्नाटा छा जाता है। कुछ ऐसा ही भावुक…
 30 July 2026
टीम इंडिया के अनुभवी और भरोसेमंद बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक बेहद भावुक वीडियो…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
Advt.