मध्य प्रदेश सरकार दिव्यांगजन के लिए बनाएगी समग्र नीति, सभी विभागों में होगी लागू
Updated on
09-05-2026 11:47 AM
भोपाल। मध्य प्रदेश में दिव्यांगजन के लिए समग्र नीति तैयार होगी। इसके लागू होने पर सभी विभाग एक प्लेटफार्म पर काम करेंगे। अभी विभाग अलग-अलग योजनाएं चलाते हैं। एक नीति नहीं होने के कारण समान रूप से काम नहीं हो पाता है।
इसे देखते हुए आयुक्त दिव्यांगजन डॉ.अजय खेमरिया ने मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव से समग्र नीति बनाने का अनुरोध किया था, जिसे स्वीकार कर नीति बनाने का दायित्व उन्हें ही सौंप दिया गया है।
2011 की जनगणना के अनुसार 10 लाख से अधिक दिव्यांग
छह माह में वह अपनी अनुशंसा सरकार को देंगे, जिसके आधार पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। प्रदेश में 2011 की जनगणना के अनुसार 10 लाख से अधिक दिव्यांग हैं। आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. अजय खेमरिया ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर बताया था कि समग्र दिव्यांगजन नीति नहीं होने के कारण सुनियोजित विकास नहीं हो पा रहा है।
एकरूपता की कमी है, इसलिए नीति बनाने की आवश्यकता
एकरूपता की कमी के कारण विभाग अलग-अलग योजनाएं चलाते हैं। एकरूपता की कमी है, इसलिए नीति बनाने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने इस पर सहमति जताई। अब दिव्यांगों के क्षेत्र में काम करने वालों से लेकर हितग्राहियों से बात की जाएगी।
साथ ही योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर भी मैदानी स्थिति का आकलन करवाया जाएगा और इसके आधार पर नीति का प्रारूप तैयार करके सरकार को सौंपा जाएगा।
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
भोपाल, राजधानी में सेंट्रल जीएसटी (CGST) ने जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी सामने आई है। टीम…
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब निवेश, उद्योग और रोजगार के नए केंद्र के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश में निवेश…
भोपाल। आयुष्मान योजना में संबद्ध निजी अस्पतालों की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के अनुबंधित अस्पताल मेडिसिन के पैकेज में रोगियों का उपचार तभी कर…
भोपाल। मध्य प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण में आबकारी अधिकारी, पुलिस और शराब ठेकेदारों के गठजोड़ के कारण लाइसेंसी ठेका दुकानों से जहरीली और घटिया शराब की बिक्री बढ़ी है। शराब…
भोपाल। अशोकनगर जिले के चंदेरी में चार युवाओं से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 9.80 लाख रुपये और मूल दस्तावेज ठगने के मामले में गिरफ्तार 30 वर्षीय तृप्ति…