श्रवण यंत्र मिलने के बाद दीपिका कुमारी ने बताया कि पहले कक्षा में शिक्षकों द्वारा पढ़ाए गए विषय स्पष्ट रूप से सुनाई नहीं देते थे, जिससे पढ़ाई में कठिनाई होती थी। अब श्रवण यंत्र मिलने के बाद वह शिक्षकों की बातें अच्छी तरह सुन और समझ पा रही दीपिका कुमारी और उनकी माता श्रीमती रामपति बाई ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की त्वरित पहल से उनकी समस्या का शीघ्र समाधान हुआ और छात्रा के बेहतर भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण सहयोग मिला।उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया के माध्यम से स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा तथा दिव्यांगजन सहायता सहित विभिन्न जनकल्याणकारी मामलों में प्राप्त आवेदनों पर प्राथमिकता के साथ कार्रवाई की जा रही है। इससे पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंच रहा है और शासन के प्रति आमजन का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।