स्पेन के खिलाफ बचाए 7 गोल
ग्रुप एच के इस मुकाबले में स्पेन का दबदबा पूरे समय बना रहा लेकिन फिर भी गोल नहीं कर सके। पहले हाफ के अंत में फेरान टोरेस ने नजदीकी शॉट से क्रॉसबार पर गेंद मारी। जिसके बाद वोजिन्हा ने शानदार बचाव करते हुए मिकेल ओयारजाबल के हेडर को रिबाउंड पर रोक दिया। ब्रेक के बाद भी यह सिलसिला जारी रहा।टोरेस को एक बार फिर गोल करने से रोका गया, जबकि आयमेरिक लापोर्टे भी अनुभवी गोलकीपर को भेदने में नाकाम रहे। स्पेन हर हाल में जीत दर्ज करना चाहता था। लामिन यामल के मैदान में आने से भी परिणाम नहीं बदला। स्पेन के सभी खिलाड़ी वर्ल्ड क्लास है इसके बावजूद वह 40 साल के वोजिन्हा से पार नहीं पा सके और मुकाबाला ड्रॉ के रूप में खत्म हो गया।