अपर सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय श्री अरविन्द कुमार दुबे ने गुरुवार को संचालक जनसम्पर्क के पद पर कार्यभार ग्रहण किया। आयुक्त जनसम्पर्क श्री मनीष सिंह और विभाग के वरिष्ठ अधिकारियो ने उनका स्वागत किया। आयुक्त श्री सिंह ने विभागीय गतिविधियों और प्राथमिकताओं की जानकारी दी। इस अवसर पर प्रभारी अपर संचालक श्री जी.एस. वाधवा, श्री संजय जैन सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित थे।