Select Date:

दुनिया में सबसे ज्यादा गर्म शहरों में MP के रीवा-सतना समेत कई जिले, अगले पांच दिन हीटवेव मचाएगी कहर

Updated on 23-05-2026 12:57 PM
भोपाल। नौतपा की शुरुआत से पहले ही मध्य प्रदेश भीषण गर्मी (MP Weather Heatwave Alert) की चपेट में आ गया है। प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में तापमान लगातार बढ़ रहा है और कई जिले दुनिया के सबसे गर्म शहरों (World Hottest Cities) की सूची में शामिल हो गए हैं। मौसम केंद्र भोपाल ने अगले पांच दिनों तक प्रदेश में हीटवेव (IMD) की चेतावनी जारी की है। खासतौर पर पूर्वी और उत्तरी जिलों में तापमान 41 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान जताया गया है।

दुनिया के सबसे गर्म शहरों में एमपी के जिले

एक्यूआइ डॉट इन के अनुसार शुक्रवार दोपहर दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों में से 97 भारत में रहे। इनमें मध्य प्रदेश के रीवा और सतना जैसे जिले भी शामिल हैं। नौगांव में तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि प्रदेश के कई हिस्सों में पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया। खजुराहो और नौगांव प्रदेश के सबसे गर्म स्थान रहे, जहां अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं का असर

मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान की ओर से आ रही गर्म और शुष्क हवाओं ने प्रदेश में लू का असर बढ़ा दिया है। ग्वालियर-चंबल, सागर, रीवा और उज्जैन संभाग सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक राहत मिलने की संभावना कम है।

42 जिलों में हीटवेव अलर्ट

मौसम विभाग ने शनिवार को 42 जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना में रेड अलर्ट घोषित किया गया है। वहीं ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, श्योपुर, सागर, दमोह, सतना, रीवा और मऊगंज समेत 21 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। भोपाल, उज्जैन, जबलपुर, मंडला, शहडोल और सिंगरौली सहित 18 जिलों में यलो अलर्ट लागू है।

कई जिलों में तेज गर्मी का दौर

इंदौर, देवास, धार, झाबुआ, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा और बालाघाट समेत 13 जिलों में तेज गर्मी का असर बना हुआ है। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर में घर से बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
 08 September 2026
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
 08 September 2026
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
 08 September 2026
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
 08 September 2026
भोपाल, राजधानी में सेंट्रल जीएसटी (CGST) ने जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी सामने आई है। टीम…
 08 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब निवेश, उद्योग और रोजगार के नए केंद्र के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश में निवेश…
 08 September 2026
भोपाल। आयुष्मान योजना में संबद्ध निजी अस्पतालों की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के अनुबंधित अस्पताल मेडिसिन के पैकेज में रोगियों का उपचार तभी कर…
 08 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण में आबकारी अधिकारी, पुलिस और शराब ठेकेदारों के गठजोड़ के कारण लाइसेंसी ठेका दुकानों से जहरीली और घटिया शराब की बिक्री बढ़ी है। शराब…
 08 September 2026
भोपाल। अशोकनगर जिले के चंदेरी में चार युवाओं से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 9.80 लाख रुपये और मूल दस्तावेज ठगने के मामले में गिरफ्तार 30 वर्षीय तृप्ति…
Advt.