Select Date:

भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्म-6 पर सुरक्षा में सेंध, दीवार तोड़कर बना लिया रास्ता, बिना चेकिंग सीधे अंदर घुस रहे लोग

Updated on 01-06-2026 02:15 PM

 भोपाल। राजधानी के भोपाल रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म नंबर-6 इन दिनों अव्यवस्थाओं और सुरक्षा संबंधी खामियों को लेकर चर्चा में है। यात्रियों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां रेलवे नियमों की अनदेखी हो रही है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार पहले अल्पना चौराहे की ओर से केवल निकास और पार्सल कार्यालय की ओर से प्रवेश की व्यवस्था थी, लेकिन वर्तमान में दोनों ओर से प्रवेश और निकास हो रहा है। इससे स्टेशन परिसर में अनियंत्रित आवाजाही बढ़ गई है।

पिछले चार से पांच दिनों के दौरान पार्सल से जुड़े सामान चोरी होने की घटनाएं भी सामने आई हैं। शिकायतों के बावजूद अब तक किसी ठोस कार्रवाई की जानकारी नहीं मिली है। इससे यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों के बीच सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी है।

शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं

सूत्रों के अनुसार पार्किंग संचालक दिलीप खाखरिया ने प्लेटफार्म नंबर-6 क्षेत्र में कथित अवैध पार्किंग, रेलवे भूमि पर कब्जा कर बनाए गए शेड और दीवार तोड़कर तैयार किए गए रास्तों की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दस्तावेजों और साक्ष्यों सहित दी थी। आरोप है कि शिकायतों के बाद केवल निरीक्षण किया गया, लेकिन किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई।

बिना जांच प्लेटफार्म तक पहुंच रहे लोग

इटारसी छोर की ओर बने कथित अवैध रास्ते से लोग और वाहन बिना किसी सुरक्षा जांच के सीधे प्लेटफार्म नंबर-6 तक पहुंच रहे हैं। रेलवे सुरक्षा से जुड़े जानकार इसे गंभीर सुरक्षा चुनौती मान रहे हैं। हाल ही में पार्किंग क्षेत्र से दो वाहनों की चोरी की घटनाएं भी सामने आई हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए हैं।

वरिष्ठ अधिकारियों से कार्रवाई की मांग

स्थानीय लोगों और यात्रियों का कहना है कि आगमन द्वार के आसपास अतिक्रमण, अव्यवस्थित पार्किंग और सुरक्षा में लापरवाही के कारण स्टेशन की व्यवस्था प्रभावित हो रही है। उनका मानना है कि यदि समय रहते अवैध रास्तों को बंद नहीं किया गया और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं का खतरा बढ़ सकता है।

पुलिस का क्या कहना

प्लेटफार्म नंबर-6 क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नियमित गश्त और निगरानी की जा रही है। प्राप्त शिकायतों की जांच की जा रही है। सुरक्षा संबंधी कमियों को दूर कर यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

- मनीष कुमार, थाना प्रभारी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
मध्य प्रदेश में जल जीवन मिशन के तहत मार्च 2024 तक सभी ग्रामीण परिवारों को 100% नल कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन, विधानसभा में पेश कैग की…
 24 July 2026
भोपाल, भोपाल के जयप्रकाश (जेपी) जिला चिकित्सालय में रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) के माध्यम से कार्यरत 21 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त किए जाने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। आउटसोर्स…
 24 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में परिवहन विभाग की नई व्यवस्था को लेकर एक चौंकाने वाला बड़ा खुलासा हुआ है। प्रदेश सरकार द्वारा 1 जुलाई 2024 से प्रदेश के बॉर्डर…
 24 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से ताल्लुक रखने वाले बॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता रजा मुराद ने CJP के जनजी प्रोटेस्ट के दौरान बच्चों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर गहरी नाराजगी…
 24 July 2026
भोपाल, सड़क पर रफ्तार का खूनी खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। मध्य प्रदेश की सड़कों पर हर रोज औसतन 142 एक्सीडेंट हो रहे हैं और रोजाना करीब 40…
 24 July 2026
भोपाल, भोपाल में 17 साल की नाबालिग छात्रा से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी कॉन्स्टेबल ने अपनी बेटी के बर्थडे पार्टी का बहाना बनाकर छात्रा को मिलने बुलाया। इसके…
 24 July 2026
भोपाल, महिला से अनैतिक संबंधों और पद के दुरुपयोग के आरोप में भोपाल के अरेरा हिल्स थाना प्रभारी सुनील शर्मा और आरक्षक नंदकिशोर को सस्पेंड कर दिया गया है, लेकिन इस…
 24 July 2026
भोपाल। राजधानी में मेट्रो ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशी की खबर है। 25 जुलाई से सुभाष नगर से एम्स तक के प्रायोरिटी कॉरिडोर पर एक नहीं,…
 24 July 2026
भोपाल। भोपाल गैस त्रासदी के पीड़ितों का गुस्सा गुरुवार को कमला नेहरू अस्पताल परिसर में फूट पड़ा। चार प्रमुख पीड़ित संगठनों के बैनर तले एकजुट हुए सैकड़ों पीड़ितों ने वहा…
Advt.