Select Date:

भोपाल की आंगनवाड़ियों में स्कूल रेडीनेस मेला-2:एक माह के अभियान से हजारों बच्चों में दिखा सुधार

Updated on 03-07-2026 03:32 PM
भोपाल, महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित समर कैम्प-2026 के तहत गुरुवार को भोपाल जिले के सभी 73 सेक्टरों और 1,800 से अधिक आंगनवाड़ी केंद्रों पर स्कूल रेडीनेस मेला-2 (SRM-2) का सफल आयोजन किया गया।

मेले में 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के हजारों बच्चों का भाषा, संख्या ज्ञान, संज्ञानात्मक क्षमता, शारीरिक विकास और सामाजिक-भावनात्मक कौशल के आधार पर दोबारा आकलन किया गया। 26 मई को आयोजित पहले स्कूल रेडीनेस मेले की तुलना में बच्चों की प्रगति दर्ज कर रिपोर्ट कार्ड अभिभावकों को सौंपे गए।

एक माह तक घर-घर चली सीखने की गतिविधियां

अधिकारियों के अनुसार पिछले एक माह तक चले माता सहभागिता अभियान के दौरान माताओं को प्रतिदिन व्हाट्सएप के माध्यम से "एक खेल, एक कहानी और एक कविता" आधारित वीडियो भेजे गए। इन गतिविधियों को घर पर कराने के कारण बच्चों में सीखने की क्षमता और आत्मविश्वास में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला।

रंग और अंक पहचानने में भी हुआ सुधार

मध्य भोपाल की एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने बताया कि जिन बच्चों को एक माह पहले रंग और अंक पहचानने में कठिनाई होती थी, वे अब आत्मविश्वास के साथ सभी गतिविधियां पूरी कर रहे हैं। इस बदलाव में माताओं की सक्रिय भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण रही।

अधिकारियों ने किया केंद्रों का निरीक्षण

मेले के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में माताओं, सामुदायिक स्वयंसेवकों और स्थानीय विद्यालयों के प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

एक जिला कार्यक्रम अधिकारी ने कहा कि अब माताएं केवल जानकारी लेने वाली नहीं रहीं, बल्कि अपने बच्चों की पहली शिक्षिका के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।

जिला रिपोर्ट तैयार करेगा प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन

प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने बताया कि सभी आंगनवाड़ी केंद्रों से प्राप्त आंकड़ों को संकलित कर समर कैम्प-2026 की विस्तृत जिला रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के स्टेट हेड सज्जन सिंह शेखावत ने कहा कि वास्तविक सफलता मेले में नहीं, बल्कि पिछले एक माह में परिवारों द्वारा घर पर अपनाई गई सीखने की नई आदतों में दिखाई देती है।

अब कक्षा-1 में सहज प्रवेश पर रहेगा फोकस

स्कूल रेडीनेस मेला-2 के समापन के बाद विभाग अब नए शैक्षणिक सत्र में कक्षा-1 में प्रवेश लेने वाले बच्चों के सहज संक्रमण पर काम करेगा। इस अभियान के अनुभवों के आधार पर इसे प्रदेश के अन्य जिलों में भी लागू किए जाने की संभावना है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 July 2026
भोपाल, अब पुलिस विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी eHRMS पोर्टल (ehrms.mp.gov.in) या eHRMS मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन अवकाश आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश पुलिस में eHRMS ऑनलाइन…
 03 July 2026
बेंगलुरु/भोपाल, कर्नाटक के बेंगलुरु के मदापट्टना स्थित ग्रेनाइट खदान में गुरुवार को 40 फीट की ऊंचाई से चट्टान गिरने से मध्य प्रदेश के अनूपपुर के रहने वाले 5 मजदूरों समेत 7…
 03 July 2026
भोपाल, नापतौल विभाग के प्रभारी उप नियंत्रक (डिप्टी कंट्रोलर) नसीमुद्दीन के इशारे पर रिश्वत लेने पहुंचे विभाग के रिटायर इंस्पेक्टर हरिप्रसाद पटेल को भोपाल लोकायुक्त ने गुरुवार को रंगेहाथ पकड़ लिया।…
 03 July 2026
भोपाल, मानसून की शुरुआत के साथ ही शहर के प्रमुख नालों की प्री-मानसून सफाई के दावों की हकीकत पहली तेज बारिश में सामने आ गई। गुरुवार को करीब आधे घंटे की…
 03 July 2026
भोपाल, अयोध्या स्थित राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर शुक्रवार को भोपाल में महिला कांग्रेस ने माता मंदिर के समीप सद्बुद्धि यज्ञ और सामूहिक उपवास…
 03 July 2026
भोपाल, आज के दौर में जहां हर पेरेंट अपने बच्चे को नंबरों की दौड़ में आगे देखना चाहता है, वहीं सेज यूनिवर्सिटी के चांसलर और सेज ग्रुप के सीएमडी डॉ. संजीव…
 03 July 2026
भोपाल, महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित समर कैम्प-2026 के तहत गुरुवार को भोपाल जिले के सभी 73 सेक्टरों और 1,800 से…
 03 July 2026
भोपाल। उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 को भव्य और निर्बाध बनाने के लिए राज्य सरकार पहली बार एक बड़ा कानूनी बदलाव करने जा रही है। नए सिंहस्थ एक्ट के तहत…
 03 July 2026
भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2023-24 के लिए गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई निर्धारित की है। पात्र छात्राएं…
Advt.