Select Date:

'लड़की बचाओ-पढ़ाओ नाटक' दिल्‍ली बस गैंगरेप पर Devoleena ने सरकार को घेरा, धर्म रक्षकों की लगाई क्‍लास

Updated on 14-05-2026 04:58 PM
राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्ली एक बार फिर शर्मसार हुई है। रानी बाग इलाके में सोमवार रात को एक महिला के साथ खड़ी स्लीपर बस के अंदर कथित गैंगरेप की घटना ने इंसानियत को तार-तार कर दिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बस के ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन इस वारदात ने 16 दिसंबर 2012 की उन जहरीली यादों को फिर से ताजा कर दिया है, जब देश की बेटी निर्भया के साथ कुछ इसी तरह दरिंगदगी हुई थी। सोशल मीडिया पर सरकार से लेकर पुलिस प्रशासन को लेकर लोगों में गुस्‍सा है। इस बीच टीवी एक्‍ट्रेस और 'बिग बॉस' फेम देवोलीना भट्टाचार्जी ने भी लंबा-चौड़ा पोस्‍ट कर अपनी भड़ास निकाली है। उन्‍होंने 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' का नारा देने वाली सरकार को भी कोसा है और धर्म के उन कथ‍ित रक्षकों को भी, जो संस्‍कृति के नाम पर 'एक-दूसरे का खून पीने के लिए तड़पते' रहते हैं। 40 साल की एक्‍ट्रेस ने गुनहगारों को फांसी देने की मांग की है।

'साथ निभाना साथ‍िया' फेम देवोलीना भट्टाचार्जी ने एक पोस्‍ट शेयर करते हुए लंबा नोट लिखा है। एक्‍ट्रेस ने जो X पोस्‍ट शेयर किया है, उसमें एक यूजर ने बस की तस्‍वीर और निर्भया कांड के बाद विरोध में जुटे जनसमूह की तस्‍वीर पोस्‍ट करते हुए लिखा है, 'फिर एक 'निर्भया', 14 साल बीत गए, कुछ नहीं बदला।'

देवोलीना भट्टाचार्जी ने कहा- इन दरिंदों से देश को बचाना है तो फांसी दो

देवोलीना ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए बेहद कड़े शब्‍दों का इस्‍तेमला किया है। लिखा है, 'अब समय ऐसा है कि इन राक्षसों को गिरफ्तार होने का भी डर नहीं है, क्योंकि आख‍िरकार जमानत तो मिल ही जाएगा.. वो अब कानून और व्यवस्था के बारे में बहुत जागरूक हैं। फांसी तो होने से रही। लड़की बचाओ-पढ़ाओ बस नाटक ढोंग पॉलिटिकल मुद्दा ही है बस... बाकी सब वेसे का वैसा ही चल रहा है... लाइन से इन जैसों को फांसी देना शुरू करो अगर वाकई में इन दरिंदों से देश को बचाना है तो...।'

धर्म के कथ‍ित रक्षकों पर भी जमकर भड़कीं

'दिल दिया गल्‍लां' की एक्‍ट्रेस ने आगे धर्म के नाम पर शोर मचाने वालों पर निशाना साधा। लिखा, 'और हां, देश के हर धर्म के रक्षकों... एक दूसरे का खून पीने के लिए दिन रात तड़पते रहते हो... ऐसे दरिंदे तुम लोगों को कैसे नहीं मिलते? इस बात की तो गारंटी है ऐसे शैतानों को सबक सिखा के जरूर स्‍वर्ग/जन्नत में जाओगे। ऐसे असुरों के लिए STSJ नारे निकलते हुए कभी नहीं देखा... ऐसे केसेज पुलिस के हाथ, फिर कोर्ट और फिर बेल मिलते ही देखे हैं। ऐसे कैसे?'

देवोलीना ने पूछा- वो निर्भया तुम्‍हारी मां, बहन, बेटी या बीवी होती तो?

अपने पोस्‍ट के आख‍िर में देवोलीना ने दो टूक शब्‍दों में सवाल पूछा है- सोचो सोचो... बस सोचते वक्‍त ये भी सोचना अगर वो निर्भया तुम्‍हारी मां, बहन, बेटी या बीवी होती या हुई तो क्‍या करोगे या करते?

क्या है दिल्‍ली बस गैंगरेप का पूरा मामला?

पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, सोमवार 11 मई की रात पीड़िता काम से लौटते समय सरस्वती विहार बस स्टॉप के पास पहुंची थी। वहीं पर एक स्लीपर बस खड़ी थी। बताया जाता है कि बस पर मौजूद व्यक्ति से पीड़‍ित ने समय पूछा था। इस दौरान उसे जबरन बस में खींच लिया गया और फिर आरोपी बस को नांगलोई की ओर ले गए। इसी बस में पीड़‍ित को किडनैप पर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़िता मंगोलपुरी की एक फैक्ट्री में काम करती है। वह शादीशुदा है और तीन बच्चों की मां है।

पुलिस ने अब तक क्‍या कार्रवाई की

इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों, ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि वारदात में जिस बस का इस्तेमाल किया गया था, उसे भी जब्त कर लिया गया है। पीड़‍ित के मेडिकल जांच में दुष्‍कर्म की पुष्‍ट‍ि हुई है। पुलिस ने इसके बाद FIR दर्ज की है और मामले की जांच कर रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
'रामायणम्' के ट्रेलर का काफी लंबे समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था, और अब जब इसे 30 जुलाई को सुबह 4:15 बजे ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज किया…
 30 July 2026
'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होते ही छा गया है। हालांकि, इसे मिक्स्ड रिस्पॉन्स ही मिला है। जहां राम के किरदार में रणबीर कपूर पर लंकापति बनकर यश भारी पड़ गए…
 30 July 2026
'बॉर्डर' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म और 'सुराग' जैसे क्लासिक शो के एक्टर सुदेश बैरी ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) पर हमला बोला है, और उन लोगों को जमकर कोसा है, जो…
 30 July 2026
भारतीय सिनेमा की पहली फीमेल सुपरस्टार कही जाने वालीं श्रीदेवी बॉलीवुड की भी पहली लेडी सुपरस्टार रहीं। देश ही नहीं, दुनियाभर में भी उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग रही। यहां तक…
 30 July 2026
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर हाल ही एक यूजर ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें कुछ ब्राह्मण बच्चे मंत्रोच्चारण करते और वेदों की पढ़ाई करते नजर आ रहे हैं। इस…
 30 July 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार चर्चा में है। रणबीर कपूर से लेकर यश और साई पल्लवी के अलावा लारा दत्ता के…
 28 July 2026
टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे जबसे रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' में आई हैं, तबसे चर्चा में बनी हुई हैं। हालांकि शो में दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ उनकी अक्सर…
 28 July 2026
हरियाणवी सिंगर और फेमस डांसर सपना चौधरी एक तरफ पति के खिलाफ कोर्ट में लड़ाई लड़ रही हैं, दूसरी तरफ उन्हें लेकर धर्मेंद्र हुड्डा ने कुछ ऐसा कह दिया जिसके…
 28 July 2026
'जन नायकन' को दर्शकों और समीक्षों से नेगेटिव रिव्यूज ही मिले हैं, लेकिन बावजूद इसके अभ‍िनेता से राजनेता बने थलपति विजय, जो अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री भी हैं, अपने फैनडम…
Advt.