Select Date:

खेत बचाओ अभियान व जैविक कृषि मेला का आयोजन, बस्तर को सिक्किम की तर्ज पर पूर्ण जैविक बनाने का आह्वान

Updated on 13-06-2026 11:59 AM

जगदलपुर। खेत बचाओ अभियान तथा जैविक कृषि मेला का गरिमामय आयोजन कुम्हरावंड स्थित शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र के सभागार में शुक्रवार को किया गया। इस कार्यक्रम में बस्तर जिले के भारी संख्या में प्रगतिशील किसानों, वैज्ञानिकों और जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जगदलपुर के विधायक किरण सिंह देव, जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष दिनेश कश्यप और जगदलपुर के महापौर संजय पांडे ने किसानों की उन्नति, भूमि संरक्षण और वैकल्पिक कृषि पद्धतियों को अपनाने पर विशेष बल दिया।

अपने प्रेरणादायी उद्बोधन के दौरान विधायक किरण सिंह देव ने आधुनिकता और जल्दी परिणाम पाने की होड़ में डीएपी और यूरिया जैसे रासायनिक ऊर्वरकों के बढ़ते उपयोग पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के खादों से हम अपनी धरती माता को कष्ट दे रहे हैं, जिससे भूमि की ऊर्वरा शक्ति लगातार कम होती जा रही है और यूरिया खेतों को उपजाऊ बनाने के बजाय उन्हें अंदर से जला रहा है। उन्होंने पुराने समय को याद करते हुए साझा किया कि पहले जब हमारे बुजुर्ग केवल गोबर खाद का इस्तेमाल करते थे, तब फसलों और अनाज की खुशबू से पूरा खलिहान और घर महक जाता था। आज इसी रासायनिक असंतुलन के कारण खान-पान और हवा-पानी सब प्रदूषित हो रहा है, जिसका दुष्परिणाम सीधे तौर पर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है और हार्ट, किडनी, लिवर व फेफड़ों जैसी गंभीर बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं।

इन समस्याओं से निपटने के लिए उन्होंने बस्तर के किसानों से वापस अपनी जड़ों की ओर लौटने और जैविक व प्राकृतिक खेती को अपनाने की पुरजोर अपील की, जो कि बस्तर की असली पहचान भी है। उन्होंने पूर्वोत्तर के छोटे से राज्य सिक्किम का उदाहरण देते हुए कहा कि क्षेत्रफल में हमारा बस्तर सिक्किम से भी बड़ा है और जब वह राज्य 100 प्रतिशत जैविक खेती अपनाकर देश का पहला पूर्ण जैविक राज्य बन सकता है, तो बस्तर भी यह मुकाम हासिल कर सकता है। जैविक खेती के आर्थिक और पर्यावरणीय लाभों को समझाते हुए उन्होंने बताया कि गोबर और जैविक खाद के उपयोग से कीटनाशकों और महंगी दवाइयों का खर्च पूरी तरह बच जाता है, जिससे लागत कम और मुनाफा अधिक होता है। इसके साथ ही प्रमाणित तौर पर जैविक पद्धति अपनाने से जमीन की जल सोखने की क्षमता सुधरती है और प्रति एकड़ पैदावार दोगुनी से तिगुनी तक बढ़ सकती है। चूंकि आज हर व्यक्ति को अपना स्वास्थ्य प्यारा है, इसलिए बाजार में रासायनिक अनाज के मुकाबले जैविक उत्पादों की मांग और कीमत दोनों बहुत अधिक मिल रही हैं।

किसानों को आर्थिक संबल देने के उद्देश्य से कार्यक्रम में शासन की कल्याणकारी योजनाओं की भी विस्तार से जानकारी दी गई। विधायक ने बताया कि किसानों को केवल पारंपरिक धान की खेती पर निर्भर न रहकर वैकल्पिक फसलों जैसे कि दाल, तिलहन, कोदो-कुटकी और मक्का के साथ-साथ मौसमी सब्जियों के उत्पादन को भी अपनाना चाहिए, क्योंकि कोदो-कुटकी जैसे मोटे अनाजों की मांग आज समूचे विश्व में देखी जा रही है। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को रेखांकित करते हुए उन्होंने बताया कि कृषक उन्नति योजना के तहत प्रति एकड़ किसानों को 15 हजार रूपए का अनुदान दिया जा रहा है ताकि उनकी जेब पर सीधा बोझ न पड़े। इसके अतिरिक्त छत्तीसगढ़ सरकार ने प्राकृतिक खेती करने वाले कृषकों के प्रोत्साहन के लिए बजट में 40 करोड़ रुपये का विशेष प्रावधान रखा है। उन्होंने बस्तर के अनुकूल मौसम का हवाला देते हुए किसानों को नारियल की खेती, सूकर पालन, मुर्गी पालन और मछली पालन जैसे संबद्ध क्षेत्रों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया, जिनमें सरकार द्वारा भारी सब्सिडी दी जा रही है।

जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष दिनेश कश्यप ने कृषि और मिट्टी संरक्षण के गंभीर विषय पर गहन चर्चा की। उन्होंने मिट्टी संरक्षण को कृषि की रीढ़ बताते हुए सचेत किया कि रासायनिक खादों के उपयोग से भूमि की उपजाऊ क्षमता समाप्त हो रही है। उन्होंने किसानों से अधिक उपज की होड़ छोड़ टिकाऊ खेती पर ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया। इसके समाधान के रूप में उन्होंने किसानों को अनिवार्य रूप से वैज्ञानिक तरीके से मृदा परीक्षण (मिट्टी की जांच) कराने और रिपोर्ट के आधार पर ही संतुलित मात्रा में जैविक, हरी व गोबर खाद का उपयोग करने की सलाह दी, जिससे लागत घटेगी और फसलों की गुणवत्ता बेहतर होगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), बलरामपुर-रामानुजगंज। तातापानी चौकी क्षेत्र के ग्राम सुभाषनगर में जमीन विवाद को लेकर एक मकान में आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता सौमित्र हालदार (41) ने जयदेव…
 08 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के खपरगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हिंसक विवाद के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को पुलिस ने ठाकुर रामसिंह गुट से जुड़े…
 08 September 2026
कोंडागांव, कोंडागांव जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पंचायत और वार्ड स्तर पर टीबी स्क्रीनिंग और सर्वे अभियान चलाया। यह अभियान 18 अगस्त से 6 सितंबर तक…
 08 September 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मुस्लिम महिला के वैवाहिक अधिकारों से जुड़े मामले में कहा कि कोई निजी धार्मिक संस्था या खुद को शरिया कोर्ट बताने वाला संगठन कानून से बनी अदालत…
 08 September 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में ED की कार्रवाई से जुड़ी खबर मोबाइल स्टेटस पर लगाना युवक को भारी पड़ गया। युवक ने ED कार्रवाई में सामने आए अनिल चंद्राकर से जुड़ी…
 08 September 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार जिले के अधिकारियों द्वारा कोयलीबेड़ा तहसील क्षेत्र के 18 ग्राम पंचायतों के ग्रामों में तीन दिवसीय व्यापक भ्रमण किया गया। इस दौरान जिला…
 08 September 2026
एमसीबी। विगत 05 सितंबर को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में मनेन्द्रगढ़ संकुल में संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हर्षाेल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन…
 08 September 2026
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ लोक सेवा पदोन्नति नियम-2003 के तहत राजस्व कार्यालयों में कार्यरत 11 कर्मचारियों को पदोन्नत…
 08 September 2026
बेमेतरा। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले भर से आए नागरिकों की…
Advt.