Select Date:

सरपंच चुनाव की रंजिश में बैरसिया में बलवा, फर्से-तलवार चले, 10 घायल, 26 पर केस

Updated on 17-07-2026 12:05 PM

भोपाल। बैरसिया के शाहपुरा गांव में पंचायत चुनाव की पुरानी रंजिश को लेकर बलवा हो गया। सरपंच चुनाव में वोट नहीं देने की नाराजगी को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए और फर्से, तलवार व लाठियों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया।

करीब एक घंटे तक चले संघर्ष में दोनों पक्षों के 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के 26 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है।पुलिस ने अब तक तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। एसडीओपी वैशाली कराहलिया ने बताया कि गांव में रहने वाले इमरत सिंह गुर्जर और हरी सिंह गुर्जर पक्षों के बीच पंचायत चुनाव से विवाद चला आ रहा था।

बताया जा रहा है कि दूसरे पक्ष के लाखन सिंह ने सरपंच का चुनाव लड़ा था। हार के बाद उसे शक था कि विरोधी पक्ष ने उसे वोट नहीं दिया, जिसके बाद दोनों परिवारों के बीच लगातार तनाव बना हुआ था।

बुधवार सुबह दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात पर काबू पाया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत पर 15 और दूसरे पक्ष की शिकायत पर 11 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। आरोपित अभी घायल हैं, इसलिए उनकी गिरफ्तारी इलाज के बाद की जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
 08 September 2026
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
 08 September 2026
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
 08 September 2026
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
 08 September 2026
भोपाल, राजधानी में सेंट्रल जीएसटी (CGST) ने जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी सामने आई है। टीम…
 08 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब निवेश, उद्योग और रोजगार के नए केंद्र के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश में निवेश…
 08 September 2026
भोपाल। आयुष्मान योजना में संबद्ध निजी अस्पतालों की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के अनुबंधित अस्पताल मेडिसिन के पैकेज में रोगियों का उपचार तभी कर…
 08 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण में आबकारी अधिकारी, पुलिस और शराब ठेकेदारों के गठजोड़ के कारण लाइसेंसी ठेका दुकानों से जहरीली और घटिया शराब की बिक्री बढ़ी है। शराब…
 08 September 2026
भोपाल। अशोकनगर जिले के चंदेरी में चार युवाओं से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 9.80 लाख रुपये और मूल दस्तावेज ठगने के मामले में गिरफ्तार 30 वर्षीय तृप्ति…
Advt.