लखनऊ सुपर जायंट्स से ऋषभ पंत की विदाई, तीन शब्दों में कही दिल की बात
Updated on
24-06-2026 12:44 PM
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बड़ी ट्रेड डील हुई है। इसके तहत विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स चले गए हैं। वहीं बाएं हाथ के स्पिनर गेंदबाज कुलदीप यादव लखनऊ सुपर जायंट्स से जुड़ गए हैं। पंत ने दिल्ली की तरफ से ही आईपीएल डेब्यू किया था। 2025 सीजन से पहले हुए ऑक्शन में लखनऊ ने उन्हें 27 करोड़ में खरीदा था।
ऋषभ पंत दो सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा रहे। वह टीम के कप्तान भी थे लेकिन एक बार भी प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाए। 2026 सीजन में टीम टेबल में आखिरी नंबर पर रही और पंत ने कप्तानी भी छोड़ दी थी। पंत ने लखनऊ से विदाई पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने फ्रेंचाइजी के पोस्ट को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर करते हुए लिखा- थैंक यू टीम।
ऋषभ पंत को 12 करोड़ का नुकसान
आईपीएल 2025 से पहले हुए मेगा ऑक्शन में एलएसजी ने पंत को 27 करोड़ रुपये में खरीदा था। दिल्ली कैपिटल्स में उनकी सैलरी में 12 करोड़ की कटौती हो गई है। आईपीएल 2027 में दिल्ली के लिए खेलने के लिए पंत को 15 करोड़ रुपये मिलेंगे। वहीं कुलदीप यादव को दिल्ली कैपिटल्स 13.25 करोड़ देती थी। लखनऊ के लिए खेलने के लिए उन्हें 13.50 करोड़ मिलेंगे।
ऋषभ पंत ने 2016 में दिल्ली की तरफ से ही आईपीएल डेब्यू किया था। वह 2024 तक टीम का हिस्सा रहे। इस दौरान पंत ने 43 मैचों में डीसी की कप्तानी की, जिसमें टीम ने 23 मैचों में जीत हासिल की जबकि 20 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। वहीं दो सीजन में उन्होंने 28 मैचों में लखनऊ की कमान संभाली। इसमें टीम को 10 जीत और 18 हार मिली। पंत के बल्ले से लखनऊ के लिए 28 मैचों में 26 की औसत और 136 की स्ट्राइक रेट से 581 रन निकले। इसमें दो फिफ्टी और एक शतक शामिल है।
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…