Select Date:

रिटायर कर्मियों ने सराहा सेक्टर-6 सोसाइटी के कामकाज को

Updated on 18-05-2026 05:13 PM

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मियों की पहली एवं प्रतिष्ठित सहकारी संस्था इस्पात कर्मचारी को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी लिमिटेड सेक्टर-6 ने अपने सेवानिवृत्त सदस्यों के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें माह अप्रैल अथवा उसके पूर्व भिलाई इस्पात संयंत्र की सेवा से निवृत्त हुए सदस्यों को  ससम्मान विदाई दी गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सोसायटी के अध्यक्ष बृज बिहारी मिश्र ने सेवानिवृत्त सदस्यों का शॉल एवं श्रीफल से सम्मान कर सोसायटी में जमा उनकी निधियों का खातादेय चेक प्रदान किया। इस दौरान मिश्र ने सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके स्वस्थ,सुखमय एवं समृद्ध सेवानिवृत्त जीवन की कामना की। इस दौरान रिटायर कर्मियों ने भी अपनी भावनाएं व्यक्त की। ज्यादातर कर्मियों ने बीएसपी में बिताया अपना सेवाकाल याद किया और सोसायटी के कामकाज को सराहा। 

इनमें मर्चेंट एंड वायर रॉड मिल से महेश्वर प्रसाद,पावर सिस्टम से एन.के.सिंह,  मेडिकल से रामेश्वर प्रसाद साहू,स्टील मेल्टिंग शॉप-3 से विष्णुपद नंदी,सेवकराम साहू,रेल एंड स्ट्रक्चरल मिल से राजकुमार सोनी,टेलीकम्युनिकेशन से अजय कुमार मार्टिन,ब्लास्ट फर्नेस से संदीप मुले,जी.ए. डी.से सुनीता बाई,बार एंड रॉड मिल से कुलेश्वर प्रसाद चंद्राकर,राजेंद्र कुमार ढाकरवाल,एलडीसीपी से जयंत कुमार, टाउन सर्विसेज से संतुराम तारम, रिफ्रैक्टरीज इंजीनियरिंग विभाग से विनोद कुमार दुबे,तोष कुमार,ट्रांसपोर्ट एंड डीजल ऑर्गेनाइजेशन से राजू मेश्राम,पूर्णचंद नवल किशोर और बुढार कुमार समवेत स्वर ने कहा कि पूरे सेवाकाल में जब भी कोई आर्थिक जरूरत पड़ी तो सेक्टर-6 सोसाइटी से आसानी से ऋण मिल गया। इन रिटायर कर्मियों ने अपने पारिवारिक संस्मरण भी सुनाए और सोसाइटी की वजह से आकस्मिक पारिवारिक जरूरतों के दौरान सोसाइटी की पहल से मिली राहत का विस्तार से वर्णन किया।इन वरिष्ठ कर्मियों ने कहा कि यहां ऋण वितरण और डिविडेंड देने का सिस्टम बेहतरीन है। 

इस अवसर पर संचालक मंडल के उपाध्यक्ष अमिताभ वर्मा तथा सदस्य हरिराम यादव, नीरजा शर्मा, विनोद वासनिक, जे.के.गहिने और पवन साहू सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। संचालन संस्था के प्रबंधक एम.मुरलीधर व आभार प्रदर्शन वरिष्ट सहायक चंचल प्रसाद तिवारी ने व्यक्त किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), बलरामपुर-रामानुजगंज। तातापानी चौकी क्षेत्र के ग्राम सुभाषनगर में जमीन विवाद को लेकर एक मकान में आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता सौमित्र हालदार (41) ने जयदेव…
 08 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के खपरगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हिंसक विवाद के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को पुलिस ने ठाकुर रामसिंह गुट से जुड़े…
 08 September 2026
कोंडागांव, कोंडागांव जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पंचायत और वार्ड स्तर पर टीबी स्क्रीनिंग और सर्वे अभियान चलाया। यह अभियान 18 अगस्त से 6 सितंबर तक…
 08 September 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मुस्लिम महिला के वैवाहिक अधिकारों से जुड़े मामले में कहा कि कोई निजी धार्मिक संस्था या खुद को शरिया कोर्ट बताने वाला संगठन कानून से बनी अदालत…
 08 September 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में ED की कार्रवाई से जुड़ी खबर मोबाइल स्टेटस पर लगाना युवक को भारी पड़ गया। युवक ने ED कार्रवाई में सामने आए अनिल चंद्राकर से जुड़ी…
 08 September 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार जिले के अधिकारियों द्वारा कोयलीबेड़ा तहसील क्षेत्र के 18 ग्राम पंचायतों के ग्रामों में तीन दिवसीय व्यापक भ्रमण किया गया। इस दौरान जिला…
 08 September 2026
एमसीबी। विगत 05 सितंबर को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में मनेन्द्रगढ़ संकुल में संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हर्षाेल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन…
 08 September 2026
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ लोक सेवा पदोन्नति नियम-2003 के तहत राजस्व कार्यालयों में कार्यरत 11 कर्मचारियों को पदोन्नत…
 08 September 2026
बेमेतरा। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले भर से आए नागरिकों की…
Advt.