Select Date:

'3 दिन में हटाएं प्रतिबंधित भट्ठियां, वरना होगी तालाबंदी': भोपाल में मोबाइल कोर्ट का बड़ा एक्शन, लगाया 91 हजार का जुर्माना

Updated on 21-08-2026 05:48 PM

भोपाल । नगर निगम ने बुधवार को आइएसबीटी क्षेत्र में मोबाइल कोर्ट लगाकर कोचिंग संस्थानों, रेस्टोरेंट, होटल और अस्पतालों में जांच की। कार्रवाई के दौरान कई प्रतिष्ठानों के सामने सड़क पर अतिक्रमण और गंदगी मिली।

निगम के अमले ने प्रतिष्ठानों के बाहर की व्यवस्थाओं के साथ होटल और रेस्टोरेंट के किचन की भी जांच की और खाद्य सामग्री की स्थिति देखी।

तीन दिन की मोहलत दी

निरीक्षण के दौरान कुछ होटलों में खाद्य सामग्री बनाने के लिए प्रतिबंधित भट्ठियां संचालित मिलीं। मोबाइल कोर्ट के मजिस्ट्रेट और निगम के अधिकारियों ने संबंधित संचालकों को भट्ठियां हटाने के लिए तीन दिन का समय दिया है। जांच के दौरान कुछ प्रतिष्ठानों में एक्सपायरी डेट की खाद्य सामग्री भी मिली।
निगम के अमले ने ऐसी सामग्री के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं। वहीं, सड़क और सार्वजनिक स्थान पर अतिक्रमण तथा गंदगी मिलने पर मौके पर ही चालानी कार्रवाई की गई।

91 हजार जुर्माना लगाया

अभियान के दौरान कुल 24 प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इनमें 11 प्रतिष्ठानों के मौके पर ही मोबाइल कोर्ट के माध्यम से चालान बनाए गए और उनसे 91 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।
वहीं, 13 प्रतिष्ठानों के कोर्ट चालान तैयार किए गए हैं, जिन पर आगे न्यायालयीन प्रक्रिया के तहत कार्रवाई होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
 08 September 2026
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
 08 September 2026
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
 08 September 2026
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
 08 September 2026
भोपाल, राजधानी में सेंट्रल जीएसटी (CGST) ने जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी सामने आई है। टीम…
 08 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब निवेश, उद्योग और रोजगार के नए केंद्र के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश में निवेश…
 08 September 2026
भोपाल। आयुष्मान योजना में संबद्ध निजी अस्पतालों की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के अनुबंधित अस्पताल मेडिसिन के पैकेज में रोगियों का उपचार तभी कर…
 08 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण में आबकारी अधिकारी, पुलिस और शराब ठेकेदारों के गठजोड़ के कारण लाइसेंसी ठेका दुकानों से जहरीली और घटिया शराब की बिक्री बढ़ी है। शराब…
 08 September 2026
भोपाल। अशोकनगर जिले के चंदेरी में चार युवाओं से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 9.80 लाख रुपये और मूल दस्तावेज ठगने के मामले में गिरफ्तार 30 वर्षीय तृप्ति…
Advt.