रामदेव की पतंजलि ने बृजभूषण शरण सिंह पर ठोका 50 करोड़ की मानहानि का दावा, नकली घी से जुड़ा पूरा विवाद
Updated on
16-09-2026 02:26 PM
गोंडा: कैसरगंज से पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह एक नए कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। बाबा रामदेव के पतंजलि फूड्स लिमिटेड ने उनके खिलाफ 50 करोड़ रुपये की मानहानि का मुकदमा दायर किया है। पतंजलि का दावा है कि पूर्व सांसद ने कंपनी के घी की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए उसे नकली बताया था।
वर्ष 2022 में भी बृजभूषण शरण सिंह ने सार्वजनिक मंच से पतंजलि घी को नकली बताते हुए लोगों से घर में गाय या भैंस पालने की अपील की थी। उस समय भी बृजभूषण सिंह और बाबा रामदेव के बीच विवाद सामने आया था।
कंपनी की ब्रांड इमेज को पहुंचा नुकसान: वकील
इस मामले की सुनवाई मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में चल रही है। सुनवाई के दौरान पतंजलि के वकील विक्रम मालवीय ने कहा कि पूर्व सांसद के इस बयान से कंपनी के ब्रांड इमेज को नुकसान पहुंचा है। शेयर मूल्य पर असर पड़ा और कंपनी को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा।
18 सितंबर को अगली सुनवाई
दरअसल, पतंजलि फूड्स की वेबसाइट पर पता विजय नगर, इंदौर का दर्ज है। इसलिए मानहानि का मामला इंदौर में दायर किया गया है। पहले मामले की सुनवाई जिला अदालत में हुई। ट्रायल चरण के बाद मामला हाई कोर्ट पहुंच गया। सुनवाई के दौरान बृजभूषण शरण सिंह को नोटिस जारी हुए। अब इस मामले में अगली सुनवाई 18 सितंबर को होगी।
कोर्ट ने लगाया था पतंजलि पर एक लाख रुपये जुर्माना
गौरतलब है कि उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग ने 2025 में मानकों के अनुसार घी ना मिलने पर पतंजलि पर जुर्माना लगाया था। जांच में कंपनी का दूसरा सैंपल भी फेल हो गया। इसके बाद मामला कोर्ट गया जिसके बाद पतंजलि पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था।
शामली: यूपी के शामली में पुलिस ने आयुष मलिक के धर्म परिवर्तन से जुड़े मामले में भ्रामक सूचना प्रसारित करने के आरोप में छह सोशल मीडिया अकाउंट पर एफआईआर दर्ज…
अहमदाबाद/वडनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76वें जन्मदिन पर उनके बचपन के दोस्तों ने अपने बधाई संदेशों में भावनाएं व्यक्त की हैं। वडनगर से पीएम के बचपन के मित्र श्यामलदास ने लिखा…
पटना: बिहार सरकार के विभिन्न विभागों और जिला प्रशासनों की ओर से 17 सितंबर 2026 से 'सेवा संकल्प अभियान' का आगाज किया जा रहा है। इस अभियान के तहत राज्यभर…
इंदौर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 17 सितंबर से मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगे। उनके दौरे की शुरुआत इंदौर से होगी। यहां पहुंचने के बाद वे उज्जैन…
श्रीनगर : भारतीय रेलवे के जम्मू डिवीजन ने रेल के ज़रिए सीमेंट की अपनी पहली इंटरनल ढुलाई की है। इसके तहत शहीद कैप्टन सुनील कुमार चौधरी कठुआ रेलवे स्टेशन से…
पटना: बिहार की राजनीति और मिथिलांचल के लिए एक बड़ा गौरवपूर्ण अवसर सामने आया है। मधुबनी जिले की राजनगर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक और भाजपा अनुसूचित…
पटना: समान नागरिक संहिता (UCC) के मुद्दे पर बिहार में सियासी पारा चढ़ गया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार नीतीश कुमार और जेडीयू के पक्ष में बयान दे रहे…