राज्यसभा चुनाव: तरुण चुघ 22 करोड़ संपत्ति के मालिक, रजनीश अग्रवाल करोड़पति नहीं केवल 96.71 लाख की संपत्ति
Updated on
07-06-2026 02:22 PM
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी द्वारा मध्य प्रदेश की दो सीटों पर प्रत्याशी बनाए गए दोनों ही नेताओं ने शनिवार को नामांकन दाखिल करने के साथ ही अपनी चल अचल संपत्तियां भी घोषित कर दी है।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और उनके परिवार के पास 22 करोड़ की संपत्ति है तो पार्टी के प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल ने अपनी 96.71 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति घोषित की है।
शपथ पत्र के अनुसार दोनों ही नेताओं पर कोई भी आपराधिक प्रकरण दर्ज नहीं है।
चुघ पर 85 लाख से अधिक और पत्नी पर 4 करोड़ से ज्यादा का ऋण
अमृतसर केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के निवासी तरुण चुघ ने अपने नामांकन पत्र के साथ प्रस्तुत शपथ पत्र में अपने नाम पर 8 करोड़ रुपये से अधिक की चल एवं अचल संपत्तियों का ब्यौरा दिया है।
उन्होंने वर्ष 2012 में महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी मेघालय से मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) की डिग्री प्राप्त की है। स्वयं की चल संपत्ति करीब 3.83 करोड़ रुपये है, जबकि पत्नी राधिका के नाम लगभग 7 करोड़ रुपये की चल संपत्ति दर्ज है। चुघ के नाम करीब 4.38 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति भी है। पत्नी के नाम भी लगभग 2.90 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति दर्ज है। पारिवारिक फर्मों की संपत्तियां इससे अलग हैं।
आयकर विवरण के अनुसार वर्ष 2024-25 में तरुण चुग ने करीब 36.97 लाख रुपये की आय दर्शाई है। जिसके अनुसार-
- उनकी पत्नी की घोषित आय लगभग 73.77 लाख रुपये बताई गई है।
- शपथपत्र में शामिल पारिवारिक फर्मों की आय का भी उल्लेख किया गया है।
- चुघ पर 85,07,940 रुपये और उनकी पत्नी पर 4,89,47,253.80 रुपये का ऋण है।
- वर्ष 2019 मॉडल की 7 लाख रुपये कीमत की इनोवा क्रिस्टा कार है।
- चुघ के पास 2.95 लाख रुपये कीमत का 20 ग्राम सोना है।
- पत्नी के पास 33.97 लाख रुपये कीमत का 210 ग्राम सोना है।
- परिवार के आश्रित सदस्य के नाम एक करोड़ रुपये कीमत का 660 ग्राम सोना दर्ज है।
- इस तरह परिवार के पास कुल 890 ग्राम स्वर्ण आभूषण हैं।
इसके साथ ही चुघ ने ओम कृपा एसोसिएट्स, पसोदा एलएलपी, विष्णु कृपा, इंस्टीट्यूट आफ स्किल डेवलपमेंट, एचएसएल सिक्योरिटीज और केआरआरआइएसएच रियलटेक प्राइवेट लिमिटेड समेत विभिन्न संस्थाओं में निवेश की जानकारी भी दी है।
भोपाल, भोपाल के जयप्रकाश (जेपी) जिला चिकित्सालय में रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) के माध्यम से कार्यरत 21 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त किए जाने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। आउटसोर्स…
भोपाल, मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में परिवहन विभाग की नई व्यवस्था को लेकर एक चौंकाने वाला बड़ा खुलासा हुआ है। प्रदेश सरकार द्वारा 1 जुलाई 2024 से प्रदेश के बॉर्डर…
भोपाल, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से ताल्लुक रखने वाले बॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता रजा मुराद ने CJP के जनजी प्रोटेस्ट के दौरान बच्चों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर गहरी नाराजगी…
भोपाल, भोपाल में 17 साल की नाबालिग छात्रा से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी कॉन्स्टेबल ने अपनी बेटी के बर्थडे पार्टी का बहाना बनाकर छात्रा को मिलने बुलाया। इसके…
भोपाल, महिला से अनैतिक संबंधों और पद के दुरुपयोग के आरोप में भोपाल के अरेरा हिल्स थाना प्रभारी सुनील शर्मा और आरक्षक नंदकिशोर को सस्पेंड कर दिया गया है, लेकिन इस…
भोपाल। भोपाल गैस त्रासदी के पीड़ितों का गुस्सा गुरुवार को कमला नेहरू अस्पताल परिसर में फूट पड़ा। चार प्रमुख पीड़ित संगठनों के बैनर तले एकजुट हुए सैकड़ों पीड़ितों ने वहा…