भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष से बुधवार को नई दिल्ली में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खंडेलवाल ने मुलाकात की। इस दौरान मध्य प्रदेश में राज्य सभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई, खासकर तीसरी सीट पर चुनाव लड़ा जाए या नहीं लड़ा जाए इसे लेकर भी बात हुई।