बांकीपुर में 30 जुलाई को डाले जाएंगे वोट
नितिन नवीन के बांकीपुर विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद यह उपचुनाव हो रहा है। भाजपा अध्यक्ष ने राज्यसभा सदस्य के रूप में चुने जाने के बाद विधायक पद छोड़ा था। वे बांकीपुर से लगातार चार बार विधायक रहे हैं।फिलहाल, 30 जुलाई को बांकीपुर उपचुनाव के लिए मतदान होगा। चुनाव आयोग की घोषणा के अनुसार, बांकीपुर उपचुनाव के लिए नामांकन की आज आखिरी तारीख है। 14 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच होगी और उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि 16 जुलाई है। तीन अगस्त को नतीजे घोषित किए जाएंगे।