Select Date:

48 घंटे में पोर्टल पर अपलोड करनी होगी फोटो; MP में दिव्यांग विद्यार्थियों को लैपटॉप-ट्रायसिकल वितरण के लिए नई व्यवस्था लागू

Updated on 25-06-2026 02:08 PM
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री दिव्यांगजन शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत लैपटॉप और मोटराइज्ड ट्रायसिकल वितरण प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए नई मॉनिटरिंग व्यवस्था लागू की है।सामाजिक न्याय विभाग ने निर्देश जारी किए हैं कि अब किसी भी पात्र दिव्यांग छात्र-छात्रा को सहायता सामग्री वितरित किए जाने के 48 घंटे के भीतर उसकी फोटो, वितरण तिथि और कार्यक्रम का पूरा विवरण स्पर्श पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य होगा।
विभाग के अनुसार वितरण कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में ली गई लाइव तस्वीरें भी पोर्टल पर दर्ज करनी होंगी। यह व्यवस्था राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) के सहयोग से विकसित की गई है, ताकि योजना का लाभ समय पर पात्र हितग्राहियों तक पहुंचे और वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे।

31 अगस्त तक आवेदन का मौका

योजना का लाभ लेने के लिए पात्र दिव्यांग छात्र-छात्राएं 31 अगस्त 2026 तक स्पर्श पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। तकनीकी समस्याओं को देखते हुए ऑफलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। जिला कार्यालय में प्राप्त ऑफलाइन आवेदन विभागीय अधिकारी स्वयं पोर्टल पर दर्ज करेंगे।

15 अक्टूबर तक खरीदी पूरी करने के निर्देश

सामाजिक न्याय विभाग ने सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि स्वीकृत आवेदनों के आधार पर लैपटॉप और मोटराइज्ड ट्रायसिकल की खरीदी 15 अक्टूबर 2026 तक हर हाल में पूरी कर ली जाए। वहीं, सभी आवेदनों की जांच और सत्यापन प्रक्रिया 15 सितंबर तक पूरी करनी होगी।

विश्व दिव्यांग दिवस से पहले होगा वितरण

विभाग का लक्ष्य है कि 3 दिसंबर, विश्व दिव्यांग दिवस से पहले आवेदन, स्वीकृति और खरीदी की पूरी प्रक्रिया समाप्त कर ली जाए। इसके बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रमों में पात्र विद्यार्थियों को सामग्री वितरित की जाएगी और उसका पूरा रिकॉर्ड तत्काल स्पर्श पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
 08 September 2026
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
 08 September 2026
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
 08 September 2026
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
 08 September 2026
भोपाल, राजधानी में सेंट्रल जीएसटी (CGST) ने जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी सामने आई है। टीम…
 08 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब निवेश, उद्योग और रोजगार के नए केंद्र के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश में निवेश…
 08 September 2026
भोपाल। आयुष्मान योजना में संबद्ध निजी अस्पतालों की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के अनुबंधित अस्पताल मेडिसिन के पैकेज में रोगियों का उपचार तभी कर…
 08 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण में आबकारी अधिकारी, पुलिस और शराब ठेकेदारों के गठजोड़ के कारण लाइसेंसी ठेका दुकानों से जहरीली और घटिया शराब की बिक्री बढ़ी है। शराब…
 08 September 2026
भोपाल। अशोकनगर जिले के चंदेरी में चार युवाओं से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 9.80 लाख रुपये और मूल दस्तावेज ठगने के मामले में गिरफ्तार 30 वर्षीय तृप्ति…
Advt.