पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, UAE से कराची आते समय अरब सागर में टूटा संपर्क, खोज में जुटी नेवी और एयरफोर्स
Updated on
08-07-2026 02:16 PM
तेहरान: पाकिस्तान का एक कार्गो विमान गुम हो गया है। ये विमान मंगलवार रात को अरब सागर के ऊपर से लापता हुआ है। विमान ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के शारजाह से उड़ान भरी थी और पाकिस्तान के कराची आ रहा था। इसमें पांच क्रू सदस्य सवार थे। अभी तक विमान के गायब होने की वजह या इसके क्रू के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। संबंधित एजेंसी के साथ एयरफोर्स और नेवी खोज और बचाव अभियान चला रही हैं।
पाकिस्तान की एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बताया है कि बोइंग 737 कार्गो विमान का कराची से करीब 300 किमी दूर एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया। उड़ान के दौरान नेविगेशन सिस्टम में खराबी की सूचना दी गई थी। इसके बाद विमान तेजी से नीचे उतरा और एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स से उसका संपर्क टूट गया।
अचानक गायब हुआ विमान
एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार, खराबी की सूचना मिलने के बाद स्थानीय एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स ने विमान को गाइड करने की कोशिश की लेकिन इसमें कामयाबी नहीं मिली। तीन मिनट बाद ही रडार सिस्टम में विमान को तेजी से नीचे आते देखा गया और उससे संपर्क टूट गया। उस समय विमान कराची से 155 नॉटिकल मील (करीब 287 किमी) पश्चिम में था।पाकिस्तान एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कहा है कि लापता विमान का पता लगाने के लिए विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से समुद्र में एक समन्वित खोज और बचाव अभियान शुरू किया गया है। कार्गो विमान की खोज का दायरा काफी बढ़ा दिया गया है। पाकिस्तान नौसेना और वायु सेना ने खोज वाले इलाके में अतिरिक्त जहाज और विमान तैनात किए हैं।
बड़े पैमाने पर चल रही खोज
पाकिस्तान नौसेना ने खोज और बचाव अभियान में शामिल होने के लिए युद्धपोत PNS जुल्फिकार को भेजा है। पाकिस्तान वायु सेना का साब (Saab) निगरानी विमान भी इस ऑपरेशन में हिस्सा ले रहा है। खोज में मदद के लिए नौसेना का एक ATR विमान तुरबत से रवाना हुआ है और हवा से व्यापक खोज अभियान में शामिल हो गया है।
सर्च टीमों को अभी तक मलबे का कोई संकेत नहीं मिला है और ना ही क्रू सदस्यों से संपर्क हो पाया है। लापता विमान 27 साल पुराना बोइंग 737 है, जिसे पाकिस्तानी कार्गो कंपनी संचालित करती है। फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा से पता चला है कि विमान 35,000 फीट ऊंचाई पर 790 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ रहा था, तभी वह गायब हुआ।
घटना से एक्सपर्ट हैरान
पाकिस्तान के एविएशन एक्सपर्ट इमरान असलम का कहना है, 'यह साफ नहीं है कि विमान रडार से क्यों गायब हुआ। अगर किसी विमान का इंजन फेल भी हो जाए तो भी वह आम तौर पर अचानक नीचे गिरने के बजाय ग्लाइड करता रहता है। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि विमान ग्लाइड करने के बजाय इतनी तेजी से नीचे कैसे गिरा।'
इस्लामाबाद: आतंकवादी गतिविधियों में उम्र कैद की सजा काट रहे कश्मीरी अलगाववादी यासीन मलिक की पाकिस्तानी पत्नी मुशाल हुसैन मलिक ने पति की रिहाई की गुहार लगाई है। मुशाल हुसैन…
तेल अवीव/नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना जोधपुर एयरफील्ड में इस महीने 9 से 22 सितंबर तक कई देशों के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास करने वाली है। इसमें शामिल होने के लिए जापान…
तेल अवीव: इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट ने आरोप लगाया है कि 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमले को लेकर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को पहले से जानकारी थी। नेफ्ताली…
पेरिस: फ्रांस की राजधानी पेरिस में विवाद के पास मशहूर एफिल टावर को फिलहाल पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। एफिल टावर को बंद करने का फैसला कर्मचारियों…
काठमांडू: रसुवा में आए 'हिमालयी सुनामी' और 1200 से ज्यादा लोगों की मौत के बाद नेपाल में मुआवजे की मांग पर बालेन शाह सरकार में मतभेद की रिपोर्ट्स हैं। नवभारत…
मेक्सिको सिटी: मेक्सिको में वैज्ञानिकों के एक अनोखे प्रयोग ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। 17 साल पहले मवेशियों के चराने से बंजर हो चुके एक चरागाह (Mexico…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के टीवी पत्रकार हामिद मीर ने कहा है कि अगर अगला युद्ध होता है तो पाकिस्तान, भारत और इजरायल से परमाणु हथियार छीन लेगा। हामिद मीर पाकिस्तान के…
वॉशिंगटन: अमेरिका की गिनती दुनिया की महाशक्तियों में होती है। इसका कारण सिर्फ अमेरिकी अर्थव्यवस्था ही नहीं, बल्कि उसकी सैन्य ताकत भी है। लेकिन, क्या हो जब कोई कहे कि…