भारत-पाकिस्तान तनाव
भारत और पाकिस्तान के रिश्ते में तनाव लगातार रहा है लेकिन बीते साल से दोनों देशों को संबंध बेहद निचले स्तर पर हैं। इसकी वजह बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुआ आतंकी हमला है, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई थी। इसके बाद भारत ने बेहद सख्त रुख दिखाया था और मई 2025 में ऑपरेशन सिंदूर किया था।भारत की सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के पंजाब और पीओके में हवाई हमले किए थे। भारत ने लश्कर-ए-तैबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे समूहों से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाया तो पाकिस्तानी आर्मी ने जवाबी हमले किए। इससे दोनों देशों में चार दिन तक लड़ाई चली। 10 मई, 2025 को सीजफायर के बावजूद दोनों देशों में तनाव बना हुआ है।