पी हरीश ने पाकिस्तान को लताड़ा
इससे पहले भारत ने UN सुरक्षा परिषद में पाकिस्तान पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उसका नरसंहार के कृत्यों का लंबा और दागदार रिकॉर्ड है। पाकिस्तान अपनी सीमाओं के अंदर और बाहर हिंसा के जरिए अपनी अंदरूनी नाकामियों का ठीकरा दूसरों पर फोड़ने की कोशिश करता है।UN में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत हरीश पर्वथनेनी ने कहा कि विडंबना यह है कि पाकिस्तान ने ऐसे मुद्दों का जिक्र किया है जो पूरी तरह भारत के अंदरूनी मामले हैं। पाकिस्तान को कश्मीर पर बोलने की जगह अपने गिरेबान में झांकना चाहिए और देखना चाहिए कि वह क्या कर रहा है।