Select Date:

कहीं पाकिस्तान 'खेल' न कर दे...! खाड़ी देशों से आने वाले सामान पर भारत की नजर, सख्ती से हो रही जांच

Updated on 17-05-2025 12:17 PM
नई दिल्ली: भारत सरकार यूएई, ईरान और कुछ अन्य खाड़ी देशों से आने वाले सामान की जांच कर रही है। कुछ ट्रांसशिपमेंट हब पर भी नजर रखी जा रही है। सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि पाकिस्तान से कोई भी सामान इन रास्तों से भारत में न आए।

इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार अधिकारियों का कहना है कि आयातित सामान पर लगे लेबल और सामान की उत्पत्ति के नियमों की सख्ती से जांच की जा रही है। पहले भारत ने यूएई के साथ चिंता जताई थी कि पाकिस्तान से आने वाली खजूर यूएई के रास्ते भारत में आ रही है। अधिकारियों ने कहा कि यह भारत-यूएई कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक पार्टनरशिप एग्रीमेंट (CEPA) का गलत इस्तेमाल है।

भारत ने लगाया है बैन

पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान से आने वाले सभी सामानों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे। बैन में वह सामान भी शामिल है जो तीसरे देशों के माध्यम से आ रहा था। पाकिस्तान ने भी भारत के साथ सभी व्यापारिक संबंध तोड़ दिए हैं, जिसमें तीसरे देशों के माध्यम से होने वाला व्यापार भी शामिल है।

सामान की हो रही जांच

एक अधिकारी ने बताया कि यूएई और कुछ अन्य देशों जैसे ट्रांसशिपमेंट हब से आने वाले सामानों की जांच की जा रही है ताकि यह पता चल सके कि उनमें पाकिस्तानी सामान तो नहीं है। रूल्स ऑफ ओरिजिन वो नियम हैं जो यह तय करते हैं कि किसी उत्पाद का राष्ट्रीय स्रोत क्या है और उस पर ड्यूटी में कितनी छूट मिलेगी। साथ ही इससे पता चलता है कि कोई सामान किस देश में बना है। इससे ड्यूटी में छूट मिलती है।

यूएई से कितना व्यापार?

वित्त वर्ष 2025 में भारत का यूएई को वस्तुओं का निर्यात 36.63 अरब डॉलर था, जबकि उस देश से आयात 63.42 अरब डॉलर था। वित्त वर्ष 25 के अप्रैल-फरवरी अवधि में भारत ने 270.4 मिलियन डॉलर की खजूर का आयात किया। इसमें से 123.82 मिलियन डॉलर का खजूर यूएई से आया था। वहीं दूसरी ओर कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, जुलाई 2024 और फरवरी 2025 के बीच पाकिस्तान का यूएई को निर्यात 28% बढ़कर 1.2 बिलियन डॉलर हो गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 May 2025
नई दिल्ली: स्थानीय शेयर बाजार शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) शेयरों और भारती एयरटेल में मुनाफावसूली होने से यह गिरावट आई थी। इसके पिछले सत्र…
 19 May 2025
नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल के दिनों में उन देशों के साथ पींगें बढ़ाई है जिनके साथ भारत के अच्छे रिश्ते नहीं हैं। इनमें पाकिस्तान, बांग्लादेश और तुर्की शामिल…
 19 May 2025
नई दिल्ली: भारत सरकार ने बांग्लादेश से आने वाले रेडीमेड कपड़ों पर कुछ पाबंदियां लगाई हैं। ये पाबंदियां जमीन के रास्ते से होने वाले आयात पर हैं। इससे कपड़ों की लॉजिस्टिक कॉस्ट बढ़…
 19 May 2025
नई दिल्ली: पाकिस्तान में भीख मांगना कारोबार बन गया है। काफी लोग भीख मांगकर आलिशान जीवन जी रहे हैं। यह स्थिति तब है जब पाकिस्तान कर्ज के तले दबा हुआ है और उधार…
 19 May 2025
नई दिल्ली: दुनिया की सबसे बड़ी इकॉनमी अमेरिका के लिए अच्छी खबर नहीं है। मूडीज रेटिंग्स ने अमेरिका के कर्ज की रेटिंग घटा दी है। इससे साथ ही देश की आखिरी परफेक्ट क्रेडिट…
 19 May 2025
नई दिल्ली: साल 2022 की शुरुआत में अमेरिका की अगुआई वाले NATO की हरकतों से आजिज आकर रूस ने जब यूक्रेन पर धावा बोला, उस समय उसकी अर्थव्यवस्था दुनिया में चौथे नंबर पर…
 19 May 2025
नई दिल्ली: ईडी ने मनी लॉड्रिंग के आरोप में यूको बैंक के पूर्व सीएमडी सुबोध कुमार गोयल को गिरफ्तार किया है। उन्हें दिल्ली में उनके आवास से गिरफ्तार किया गया। ईडी बैंक फ्रॉड…
 19 May 2025
नई दिल्ली: 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारत ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया था। इस संघर्ष में भारत में बने मिसाइलों और ड्रोन ने पाकिस्तान के रडार को चकमा दे दिया…
 19 May 2025
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर ने सोमवार को एक बड़ी घोषणा की। कंपनी ने भूटान सरकार की कंपनी ग्रीन डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक समझौता किया है।…
Advt.