हिंसा की चपेट में पीओके
पीओके में हिंसा की घटना ऐसे समय में हुई है जब यह इलाका पिछले कुछ हफ्तों से अशांति की चपेट में है। पीओके के लोग अपने राजनीतिक अधिकारियों और सुरक्षाबलों की ज्यादतियों के खिलाफ लंबे समय से प्रदर्शन कर रहे हैं। आरोप है कि पाकिस्तानी सुरक्षाबल लोगों पर अपनी मनमानी करते रहे हैं और इस इलाके को खुली जेल में बदल दिया गया है।इसके खिलाफ पीओके के लोगों का गुस्सा फूट रहा है। हाल में हुए प्रदर्शनों के दौरान प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच झड़पें हुई हैं। ऐक्टिविस्टों का कहना है कि पाकिस्तान से जुड़े सुरक्षाबलों के 7 सदस्य मारे गए हैं। इनमें पीओके की पुलिस के 4 जवान और रेंजर्स व फ्रंटियर कॉर्प्स के तीन सदस्य शामिल हैं।