Select Date:

गैर संचारी रोगों पर विभिन्न समाज प्रमुखो का उन्मुखीकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

Updated on 22-05-2026 05:55 PM

कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के नेतृत्व में  स्वास्थ्य   विभाग कोरबा ,यूनिसेफ छत्तीसगढ तथा एमसीसीआर ट्रस्ट के सहयोग से जिला पंचायत सभागार में विभिन्न समाज प्रमुखों हेतु गैरसंचारी रोगों के संबंध में  विशेष उन्मुखीकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस शिविर का उद्देश्य समुदाय स्तर पर सिकल सेल रोग, बाल मधुमेह, जन्मजात हृदय रोग तथा मातृ एवं शिशु  स्वास्थ्य   सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं सामुदायिक नेतृत्व की भूमिका को सशक्त बनाना रहा । इस कार्यक्रम में विभिन्न ग्रामों से लगभग 40 समाज प्रमुखों तथा स्थानीय नेतृत्वकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता की। सत्र के दौरान प्रतिभागियों को बच्चों में होने वाली गैर-संचारी रोगों की प्रारंभिक पहचान, समय पर जांच एवं उपचार, एवं रेफरल सेवाओं के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया साथ ही मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पूर्ण टीकाकरण, पोषण, एनीमिया नियंत्रण, गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच तथा संस्थागत  प्रसव की आवश्यकता पर भी चर्चा किया गया। इस अवसर पर विशेषज्ञों द्वारा बाल मधुमेह के शुरूआती लक्षणों-जैसे अत्यधिक प्यास लगना, बार-बार पेशाब आना, अचानक वजन कम होना एवं कमजोरी  लगना के संबंध में तथा सिकल सेल रोग की नियमित जांच एवं परामर्श तथा जन्मजात हृदय रोग से प्रभावित बच्चों की समय पर पहचान एवं उपचार के महत्व को सरल एवं व्यवहारिक भाषा में समझाया गया। मुख्य  चिकित्सा   एवं स्वास्थय अधिकारी ने कहा कि समाज प्रमुख एवं सामुदायिक नेतृत्वकर्ता गांव एवं वार्ड स्तर पर  स्वास्थ्य   जागरूकता बढ़ाने, लोगों को समय पर स्वास्थय सेवाओं से जोड़ने तथा सकारात्मक व्यवहार परिवर्तन को प्रोत्साहित करने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते है। सामुदायिक नेतृत्व के माध्यम से स्वास्थय संबंधी संदेशों का प्रभावी प्रसार संभव है, जिससे समुदाय में  स्वास्थ्य   के प्रति जिम्मेदारी, सहभागिता एवं जागरूकता को नई दिशा मिलेगी  ।

कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ.गजेन्द्र सिंह, स्वास्थ्य विशेषज्ञ, यूनिसेफ, के द्वारा किया गया तथा यूनिसेफ टीम तथा डॉ.डी.श्याम कुमार एवं एमसीसीआर ट्रस्ट के सहयोग से कार्यक्रम संपन्न हुआ।  इस अवसर पर जिला पंचायत कोरबा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक  पद्माकर शिंदे, जिला नोडल अधिकारी डॉ.बी.आर.रात्रे तथा अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।  



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
कोरबा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, कोरबा जिला प्रभारी मंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री  अरुण साव ने आज सुनालिया नहर मार्ग स्थित बहुप्रतीक्षित मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण तथा डॉ. श्यामा…
 24 July 2026
कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर (कोरबा) में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के…
 24 July 2026
राजनांदगांव। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के मेडिसिन विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज भवन के सेमीनार हॉल में एचआईवी एड्स- जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया…
 24 July 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला गांधीनगर में अध्ययनरत दो छात्रों की दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों…
 24 July 2026
दुर्ग,  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली द्वारा जारी "Community Mediation Towards a Litigation-Free Rural India" स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP), 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में न्यायालयीन…
 24 July 2026
बालोद, मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में हर घर नल…
 24 July 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में विधि से संघर्षरत बच्चों के बेहतर पुनर्वास एवं संरक्षण के लिए संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने हेतु जिला स्तरीय अभिसरण की बैठक आज पीडब्ल्यूडी सभागार…
 24 July 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना परिसर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। भाजपा के प्रदर्शन के दौरान हुए पथराव मामले में कांग्रेस के 12 कार्यकर्ताओं के…
 24 July 2026
रायपुर, प्रदेश के आदिवासी अंचलों के बच्चों और किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और सुरक्षित भविष्य के लिए समुदाय, संस्कृति और व्यवहार विज्ञान पर आधारित योजनाएं तैयार की जाएंगी। छत्तीसगढ़ शासन…
Advt.