Select Date:

मुख्यमंत्री के निर्देश पर वर्षों पुरानी पेयजल समस्या का हुआ समाधान

Updated on 18-05-2026 05:16 PM

जशपुरनगर। ग्राम पंचायत सेंदरीमुंडा के वार्ड क्रमांक 7 बैशाखूपारा में वर्षों से बनी हुई पेयजल समस्या का आखिरकार समाधान हो गया है। गर्मी के मौसम में वार्डवासियों को अब स्वच्छ पेयजल की सुविधा सहज रूप से उपलब्ध होने लगी है, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। ग्रामीणों को लंबे समय से पेयजल के लिए दूर-दराज क्षेत्रों पर निर्भर रहना पड़ता था। विशेष रूप से महिलाओं, बुजुर्गों एवं बच्चों को पानी लाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। समस्या के स्थायी समाधान के लिए   उमेश यादव,  संतोष देहरी एवं ग्राम वासियों ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत कर क्षेत्र की पेयजल समस्या से अवगत कराया तथा हैंडपंप खनन की मांग की।

    ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई की गई। इसके तहत बैशाखूपारा में हैंडपंप खनन कार्य कराया गया। हैंडपंप से पानी निकलते ही ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल बन गया। अब वार्ड क्रमांक 7 के लोगों को घर के समीप ही स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो रहा है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की संवेदनशील एवं जनहितैषी कार्यशैली के कारण उनकी वर्षों पुरानी समस्या का समाधान संभव हो पाया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 May 2026
जगदलपुर। बस्तर जिले में अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। कलेक्टर  आकाश छिकारा के निर्देशानुसार और खनि अधिकारी  शिखर चेरपा के मार्गदर्शन…
 18 May 2026
जशपुरनगर। ग्राम पंचायत सेंदरीमुंडा के वार्ड क्रमांक 7 बैशाखूपारा में वर्षों से बनी हुई पेयजल समस्या का आखिरकार समाधान हो गया है। गर्मी के मौसम में वार्डवासियों को अब स्वच्छ…
 18 May 2026
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में बिजली बिल भुगतान समाधान योजना के तहत जशपुर नगर के भागलपुर निवासी  मनोज कुमार रजक को बिजली बिल में बहुत राहत दी…
 18 May 2026
रायपुर । केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने सोमवार को रायपुर में डायल 112 सेवा के नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस दौरान उन्होंने राज्य में कानून व्यवस्था…
 18 May 2026
भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मियों की पहली एवं प्रतिष्ठित सहकारी संस्था इस्पात कर्मचारी को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी लिमिटेड सेक्टर-6 ने अपने सेवानिवृत्त सदस्यों के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन…
 18 May 2026
रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे के बीच राजधानी रायपुर में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक लूट का शिकार हो गए। मॉर्निंग वॉक के दौरान बाइक सवार…
 18 May 2026
​भिलाई नगर। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन के बड़े भाई दिनेश सेन का 17 मई की रात निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में…
 18 May 2026
रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह सोमवार को बस्तर जिले के नेतानार ग्राम में सीआरपीएफ कैम्प पहुँचे। यहाँ उन्होंने शहीद वीर गुंडाधूर सेवा डेरा (जन सुविधा केंद्र) का…
 18 May 2026
रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अपने बस्तर प्रवास के दौरान आज जगदलपुर स्थित अमर वाटिका पहुंचकर माओवाद के विरुद्ध संघर्ष में अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान…
Advt.