शिक्षक नहीं तो स्कूल नहीं! कोंडागांव में ग्रामीणों ने सरकारी स्कूल पर जड़ा ताला
Updated on
28-07-2026 02:00 PM
कोंडागांव। कोंडागांव जिले के माकड़ी विकासखंड अंतर्गत ग्राम रांधना के अमोड़ीपारा शासकीय प्राथमिक शाला में शिक्षकों की कमी को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। नियमित शिक्षक की नियुक्ति नहीं होने से नाराज पालकों ने सोमवार को स्कूल के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया। स्थिति ऐसी रही कि मौके पर पहुंचे विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) भी ग्रामीणों को समझाकर स्कूल शुरू नहीं करा सके और बिना समाधान के लौटना पड़ा।
ग्रामीणों का आरोप है कि सरकार शिक्षा सुधार के लिए लगातार योजनाएं चला रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर शिक्षक नहीं होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। हाल ही में जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा संलग्न (अटैच) शिक्षकों को मूल पदस्थापना वाले स्कूलों में लौटने के निर्देश जारी किए गए थे। इसके बाद गांव के लोगों ने लंबे समय से संलग्न प्रधान पाठक को वापस भेजने और स्कूल में नियमित शिक्षक की नियुक्ति की मांग तेज कर दी।
तीन साल से शिक्षक संकट पालकों के मुताबिक, स्कूल पिछले तीन वर्षों से शिक्षक की कमी से जूझ रहा है। प्रधान पाठक के संलग्नीकरण के बाद बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई बार शिक्षा विभाग के अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ।
BEO की समझाइश भी बेअसर तालाबंदी की सूचना मिलने पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी अपनी टीम के साथ स्कूल पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत कर ताला खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन पालक अपनी मांगों पर अड़े रहे। उनका कहना था कि जब तक नियमित शिक्षक की नियुक्ति नहीं होगी, तब तक स्कूल नहीं खुलेगा।
उग्र आंदोलन की चेतावनी ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही स्कूल में शिक्षक की पदस्थापना नहीं की गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। इस घटना ने कोंडागांव जिले के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी और शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
बलरामपुर (बिलासपुर), बलरामपुर-रामानुजगंज। तातापानी चौकी क्षेत्र के ग्राम सुभाषनगर में जमीन विवाद को लेकर एक मकान में आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता सौमित्र हालदार (41) ने जयदेव…
बिलासपुर, बिलासपुर के खपरगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हिंसक विवाद के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को पुलिस ने ठाकुर रामसिंह गुट से जुड़े…
कोंडागांव, कोंडागांव जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पंचायत और वार्ड स्तर पर टीबी स्क्रीनिंग और सर्वे अभियान चलाया। यह अभियान 18 अगस्त से 6 सितंबर तक…
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मुस्लिम महिला के वैवाहिक अधिकारों से जुड़े मामले में कहा कि कोई निजी धार्मिक संस्था या खुद को शरिया कोर्ट बताने वाला संगठन कानून से बनी अदालत…
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में ED की कार्रवाई से जुड़ी खबर मोबाइल स्टेटस पर लगाना युवक को भारी पड़ गया। युवक ने ED कार्रवाई में सामने आए अनिल चंद्राकर से जुड़ी…
उत्तर बस्तर कांकेर। कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार जिले के अधिकारियों द्वारा कोयलीबेड़ा तहसील क्षेत्र के 18 ग्राम पंचायतों के ग्रामों में तीन दिवसीय व्यापक भ्रमण किया गया। इस दौरान जिला…
एमसीबी। विगत 05 सितंबर को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में मनेन्द्रगढ़ संकुल में संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हर्षाेल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन…
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ लोक सेवा पदोन्नति नियम-2003 के तहत राजस्व कार्यालयों में कार्यरत 11 कर्मचारियों को पदोन्नत…
बेमेतरा। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले भर से आए नागरिकों की…