Select Date:

न मैसेज, ना कॉल और न किसी लिंक पर क्लिक, फिर भी स्वास्थ्य विभाग की रिटायर्ड महिला कर्मचारी के खाते से उड़े 21 लाख रुपये

Updated on 03-09-2026 01:10 PM

 भोपाल। स्वास्थ्य विभाग की रिटायर्ड महिला कर्मचारी के यूपीआई से साइबर ठगों ने 21 लाख रुपये निकाल लिए। खास बात यह है कि महिला का दावा है कि ठगी से पहले न तो उनके पास कोई संदिग्ध कॉल आया और न मैसेज। उन्होंने किसी लिंक पर क्लिक करने की बात भी नहीं कही है।

पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच

अशोकागार्डन के सम्राट कॉलोनी निवासी गीता चौरसिया पहले सांची में स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ थीं। मई में उनके खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए रकम निकल गई। कुछ समय बाद जब उन्होंने बैंक खाता चेक किया तो खाते से 21 लाख रुपये गायब होने का पता चला।

इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की। जांच के बाद अशोकागार्डन पुलिस ने साइबर ठगी का प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस अब बैंक खाते और यूपीआई ट्रांजेक्शन की जानकारी जुटाकर रकम किस खाते में पहुंची और किस तरीके से निकाली गई, इसका पता लगा रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
 08 September 2026
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
 08 September 2026
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
 08 September 2026
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
 08 September 2026
भोपाल, राजधानी में सेंट्रल जीएसटी (CGST) ने जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी सामने आई है। टीम…
 08 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब निवेश, उद्योग और रोजगार के नए केंद्र के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश में निवेश…
 08 September 2026
भोपाल। आयुष्मान योजना में संबद्ध निजी अस्पतालों की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के अनुबंधित अस्पताल मेडिसिन के पैकेज में रोगियों का उपचार तभी कर…
 08 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण में आबकारी अधिकारी, पुलिस और शराब ठेकेदारों के गठजोड़ के कारण लाइसेंसी ठेका दुकानों से जहरीली और घटिया शराब की बिक्री बढ़ी है। शराब…
 08 September 2026
भोपाल। अशोकनगर जिले के चंदेरी में चार युवाओं से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 9.80 लाख रुपये और मूल दस्तावेज ठगने के मामले में गिरफ्तार 30 वर्षीय तृप्ति…
Advt.