Select Date:

माइनस 80 चाहिए, ट्विशा का शव हो रहा डिकंपोज, कई अहम सबूत मिट जाएंगे, पूरे MP में सुविधा नहीं

Updated on 21-05-2026 11:52 AM

भोपाल। ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में अब कानूनी लड़ाई के साथ फोरेंसिक संकट भी गहराता जा रहा है। परिवार जहां दोबारा पोस्टमार्टम के लिए हाईकोर्ट पहुंचने की तैयारी में है, वहीं दूसरी ओर शव के तेजी से डिकंपोज होने के कारण जांच और जटिल होती जा रही है।

एम्स प्रबंधन ने भोपाल पुलिस को साफ तौर पर बताया है कि शव को सुरक्षित रखने के लिए माइनस 80 डिग्री सेल्सियस तापमान जरूरी है, लेकिन अस्पताल में केवल माइनस 4 डिग्री तक का फ्रीजर उपलब्ध है। ऐसे में शव का क्षरण लगातार बढ़ रहा है।

एम्स ने इस स्थिति की जानकारी पुलिस को पत्र लिखकर दी थी। इसके बाद पुलिस ने शहर के अस्पतालों में लो-टेम्परेचर फ्रीजर की तलाश शुरू की, लेकिन अब तक माइनस 80 डिग्री की सुविधा नहीं मिल सकी। इसी बीच पुलिस ने स्वजनों को पत्र लिखकर जल्द अंतिम संस्कार करने का अनुरोध भी किया है।

भोपाल कोर्ट ने भी अपने आदेश में साफ कहा है कि शव डिकंपोज हो रहा है और उसे बेहद कम तापमान में सुरक्षित रखने की जरूरत है। कोर्ट ने कटारा हिल्स थाना प्रभारी को निर्देश दिए हैं कि शव को माइनस 80 डिग्री सेल्सियस तापमान में रखने की व्यवस्था की जाए। हालांकि पुलिस का कहना है कि फिलहाल सबसे कम तापमान वाला फ्रीजर एम्स में ही उपलब्ध है।

विशेषज्ञों ने बताई दोबारा पीएम की बड़ी चुनौती

फोरेंसिक विशेषज्ञों के अनुसार पहले पोस्टमार्टम के बाद शव का दोबारा पीएम करना आसान नहीं होता। खासकर तब, जब शव कई दिनों तक रखा रहे और डिकंपोज होने लगे।

डिकंपोज शव के दोबारा पीएम में प्रमुख समस्याएं: अशोक शर्मा (रिटायर्ड संचालक मेडिकोलीगल संस्थान भोपाल)

  • पहले पोस्टमार्टम में शरीर के कई हिस्सों और बिसरा को निकाल लिया जाता है।
  • दोबारा जांच में कई महत्वपूर्ण संकेत और प्राकृतिक निशान गायब हो सकते हैं।
  • डिकंपोज शव में नए आर्टिफैक्ट विकसित होने लगते हैं, जो चोट जैसे दिखाई दे सकते हैं।
  • कई बार चोट और डिकंपोजिशन के निशानों में अंतर करना मुश्किल हो जाता है।
  • लंबे समय तक फ्रीजर में रहने से त्वचा और शरीर के रंग में बदलाव आता है, जिससे फोरेंसिक विश्लेषण और कठिन हो जाता है।
  • दोबारा पीएम में यह पूरी तरह फोरेंसिक एक्सपर्ट की समझ और अनुभव पर निर्भर करेगा कि वह असली चोट और डिकंपोजिशन से बने निशानों में फर्क कैसे पहचानता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
 08 September 2026
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
 08 September 2026
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
 08 September 2026
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
 08 September 2026
भोपाल, राजधानी में सेंट्रल जीएसटी (CGST) ने जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी सामने आई है। टीम…
 08 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब निवेश, उद्योग और रोजगार के नए केंद्र के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश में निवेश…
 08 September 2026
भोपाल। आयुष्मान योजना में संबद्ध निजी अस्पतालों की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के अनुबंधित अस्पताल मेडिसिन के पैकेज में रोगियों का उपचार तभी कर…
 08 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण में आबकारी अधिकारी, पुलिस और शराब ठेकेदारों के गठजोड़ के कारण लाइसेंसी ठेका दुकानों से जहरीली और घटिया शराब की बिक्री बढ़ी है। शराब…
 08 September 2026
भोपाल। अशोकनगर जिले के चंदेरी में चार युवाओं से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 9.80 लाख रुपये और मूल दस्तावेज ठगने के मामले में गिरफ्तार 30 वर्षीय तृप्ति…
Advt.