Select Date:

कलेक्टर के निर्देश पर बस संचालकों की बैठक

Updated on 04-07-2026 01:06 PM

धमतरी, कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार जिला परिवहन अधिकारी की अध्यक्षता में बस संचालकों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। जिला परिवहन कार्यालय में आयोजित इस बैठक में यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने, निर्धारित किराए की वसूली और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में जिला परिवहन अधिकारी ने सभी बस संचालकों को  निर्देशित किया कि वे यात्रियों से निर्धारित दर से अधिक किराया किसी भी परिस्थिति में न वसूलें। इसके साथ ही शासन द्वारा जारी निःशुल्क बस पासधारी हितग्राहियों को नियमानुसार और सम्मानपूर्वक यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बस स्टाफ द्वारा इन पासधारी हितग्राहियों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभावपूर्ण या अभद्र व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बस संचालकों को अपने चालक और परिचालकों को यात्रियों के प्रति शिष्ट, मर्यादित और संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने के लिए पाबंद करने को कहा गया है।

परिवहन विभाग ने नियमों की अनदेखी करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि मोटरयान अधिनियम, 1988 और परमिट की शर्तों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। भविष्य में किसी भी रूट पर या बस में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित संचालक के खिलाफ सीधे वैधानिक व दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। बैठक में क्षेत्र के प्रमुख बस संचालकों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई, जिनमें समृद्धि ट्रैवल्स से  संकेश भंसाली, राम ट्रैवल्स से  सातम सिंह राजपूत, भवानी बस सर्विस से  मेघेश्वर प्रसाद चंद्राकर, धमतरी रोडवेज से  गोविंद लाल साहू, भवानी ट्रैवल्स से  लोचन सिंह, लक्ष्मी ट्रैवल्स से  धनेश कुमार और शिवम ट्रैवल्स से  गोवर्धन सोनी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी संचालकों ने प्रशासन को नियमों का पालन करने और यात्री सुविधाओं को दुरुस्त करने का भरोसा दिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), बलरामपुर-रामानुजगंज। तातापानी चौकी क्षेत्र के ग्राम सुभाषनगर में जमीन विवाद को लेकर एक मकान में आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता सौमित्र हालदार (41) ने जयदेव…
 08 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के खपरगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हिंसक विवाद के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को पुलिस ने ठाकुर रामसिंह गुट से जुड़े…
 08 September 2026
कोंडागांव, कोंडागांव जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पंचायत और वार्ड स्तर पर टीबी स्क्रीनिंग और सर्वे अभियान चलाया। यह अभियान 18 अगस्त से 6 सितंबर तक…
 08 September 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मुस्लिम महिला के वैवाहिक अधिकारों से जुड़े मामले में कहा कि कोई निजी धार्मिक संस्था या खुद को शरिया कोर्ट बताने वाला संगठन कानून से बनी अदालत…
 08 September 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में ED की कार्रवाई से जुड़ी खबर मोबाइल स्टेटस पर लगाना युवक को भारी पड़ गया। युवक ने ED कार्रवाई में सामने आए अनिल चंद्राकर से जुड़ी…
 08 September 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार जिले के अधिकारियों द्वारा कोयलीबेड़ा तहसील क्षेत्र के 18 ग्राम पंचायतों के ग्रामों में तीन दिवसीय व्यापक भ्रमण किया गया। इस दौरान जिला…
 08 September 2026
एमसीबी। विगत 05 सितंबर को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में मनेन्द्रगढ़ संकुल में संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हर्षाेल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन…
 08 September 2026
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ लोक सेवा पदोन्नति नियम-2003 के तहत राजस्व कार्यालयों में कार्यरत 11 कर्मचारियों को पदोन्नत…
 08 September 2026
बेमेतरा। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले भर से आए नागरिकों की…
Advt.