भारत की अफगानिस्तान को मदद
भारत ने UNSC के मंच से यह भी बताया कि दिल्ली ने अफगानिस्तान में बड़े पैमाने पर मानवीय और विकास संबंधी मदद की है। पी हरीश ने कहा कि भारत की अफगानिस्तान को मदद सभी 34 प्रांतों में फैली हुई है। भारत की मदद के अफगानिस्तान में 500 से ज्यादा प्रोजेक्ट हैं।साल 2021 से भारत ने 50,000 टन गेहूं, 420 टन दवाएं और टीके और 40,000 लीटर कीटनाशक अफगानिस्तान भेजे हैं। इस साल अप्रैल में ही भारत ने बाढ़ राहत का जरूरी सामान और टीके काबुल भेजे, जिनमें BCG और टेटनस-डिप्थीरिया की खुराकें शामिल थीं।