Select Date:

मध्य प्रदेश पुलिस की ट्रेनिंग में बड़ा बदलाव, पांच साल तक नहीं बदलेगा पाठ्यक्रम

Updated on 27-08-2026 12:02 PM
भोपाल : विभिन्न स्तर के पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रशिक्षण के लिए पुलिस मुख्यालय ने पहली बार नीति तैयार की है, लेकिन छह माह से इसे शासन की स्वीकृति नहीं मिल पाई है। अभी यह परीक्षण की प्रक्रिया में है। नीति में प्रशिक्षण व्यवस्था में सुधार के लिए प्रशासनिक स्तर पर कई बदलावों के प्रविधान किए गए हैं।

पाठ्यक्रम में पांच वर्ष तक कोई परिवर्तन नहीं

  • इसमें सबसे मुख्य यह है कि प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में पांच वर्ष तक कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा। यह प्रस्ताव इसलिए रखा गया है कि अधिकारी बीच-बीच में अपनी रुचि के अनुसार प्रशिक्षण सामग्री जोड़ देते हैं। इसका नुकसान यह होता है कि न तो उस पाठ्यक्रम की दृष्टि से प्रशिक्षक तैयार हो पाते हैं। 
  • शिक्षण की व्यावहारिक और सैद्धांतिक सामग्री में जल्दी-जल्दी बदलाव होने से समन्वय भी नहीं बन पाता है। प्रशिक्षण के तत्कालीन अतिरिक्त महानिदेशक राजा बाबू सिंह ने केंद्रीय अर्धसैनिक बलों और दूसरे राज्यों की प्रशिक्षण नीतियों के कुछ प्रविधान लेकर नीति का प्रस्ताव तैयार किया था। इसे डीजीपी कैलाश मकवाणा की स्वीकृति के बाद शासन को भेजा गया है।
  • अधिकारियों और प्रशिक्षकों को दो वर्ष तक हटाया नहीं जाएगा

    इस नीति में प्रस्ताव रखा गया है कि प्रशिक्षण केंद्रों में पदस्थ होने वाले अधिकारियों और प्रशिक्षकों को दो वर्ष तक हटाया नहीं जाएगा। अच्छे रिकार्ड वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को ही प्रशिक्षण केंद्रों में पदस्थ किया जाएगा। उन्हें वेतन के अतिरिक्त भत्ता देने का भी प्रविधान किया गया है। इसके अलावा प्रशिक्षण केंद्रों में इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए बजट का भी प्रविधान रखने के लिए प्रस्ताव रखा गया है।



  • अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     08 September 2026
    भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
     08 September 2026
    भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
     08 September 2026
    भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
     08 September 2026
    भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
     08 September 2026
    भोपाल, राजधानी में सेंट्रल जीएसटी (CGST) ने जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी सामने आई है। टीम…
     08 September 2026
    भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब निवेश, उद्योग और रोजगार के नए केंद्र के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश में निवेश…
     08 September 2026
    भोपाल। आयुष्मान योजना में संबद्ध निजी अस्पतालों की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के अनुबंधित अस्पताल मेडिसिन के पैकेज में रोगियों का उपचार तभी कर…
     08 September 2026
    भोपाल। मध्य प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण में आबकारी अधिकारी, पुलिस और शराब ठेकेदारों के गठजोड़ के कारण लाइसेंसी ठेका दुकानों से जहरीली और घटिया शराब की बिक्री बढ़ी है। शराब…
     08 September 2026
    भोपाल। अशोकनगर जिले के चंदेरी में चार युवाओं से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 9.80 लाख रुपये और मूल दस्तावेज ठगने के मामले में गिरफ्तार 30 वर्षीय तृप्ति…
    Advt.