Select Date:

1.86 करोड़ के हाउसिंग लोन घोटाले में EOW का बड़ा कदम, तीन आरोपियों के खिलाफ 15 हजार पन्नों का चालान

Updated on 18-07-2026 01:31 PM

रायपुर। तत्कालीन मध्यप्रदेश के समय हुए चर्चित 1.86 करोड़ रुपये के हाउसिंग लोन घोटाले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने शुक्रवार को स्पेशल कोर्ट में तीन आरोपियों के खिलाफ 15 हजार पन्नों का चालान पेश किया है। मामले में आधुनिक गृह निर्माण सहकारी समिति के तत्कालीन अध्यक्ष थावरदास माधवानी, तत्कालीन आवास पर्यवेक्षक बसंत कुमार साहू और सहकारी आवास संघ भोपाल के तत्कालीन प्रबंधक प्रदीप कुमार निखरा को आरोपी बनाया गया है।

EOW के अनुसार, आरोपियों पर सरकारी आवास योजना के नाम पर 186 सदस्यों के फर्जी दस्तावेज तैयार कर लोन स्वीकृत कराने और राशि का गबन करने का आरोप है। लोन की वसूली नहीं होने के कारण यह राशि लगातार बढ़ती गई। 31 दिसंबर 2025 तक मूलधन और ब्याज मिलाकर करीब 104 करोड़ रुपये डूबत ऋण में बदल चुका है।

जांच के दौरान सामने आया कि जिन लोगों के नाम पर लोन जारी किए गए थे, वे वास्तविक कर्जदार नहीं थे। जांच टीम जब बताए गए पते पर पहुंची तो कई जगह खाली मैदान मिले। ऋण लेने वाले लोगों की जानकारी जुटाने पर उनके दस्तावेज और पहचान फर्जी पाए गए।

EOW की जांच में यह बात सामने आई कि पूरी योजना कागजों पर तैयार कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया। अब स्पेशल कोर्ट में मामले की आगे सुनवाई होगी। एजेंसी ने आरोपियों के खिलाफ दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर चालान प्रस्तुत किया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस 2026 के आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। राज्य शासन ने राष्ट्रीय पर्व के गरिमामय आयोजन के लिए सभी जिलों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी…
 18 July 2026
दंतेवाड़ा। जिले के बालूद गांव में करोड़ों रुपये की लागत से बनाई गई सोलर सिंचाई परियोजना पिछले एक वर्ष से बंद पड़ी है। करीब 2 करोड़ 64 लाख रुपये की…
 18 July 2026
बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बलौदाबाजार-भाटापारा जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) का प्रभार संदीप शर्मा को सौंपे जाने संबंधी राज्य शासन के आदेश को निरस्त कर दिया है। न्यायालय ने कहा कि…
 18 July 2026
रायपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9वीं और 10वीं के छात्रों के लिए थर्ड लैंग्वेज को लेकर नई व्यवस्था लागू की है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के…
 18 July 2026
रायपुर। तत्कालीन मध्यप्रदेश के समय हुए चर्चित 1.86 करोड़ रुपये के हाउसिंग लोन घोटाले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने शुक्रवार को स्पेशल कोर्ट में तीन आरोपियों के खिलाफ…
 18 July 2026
राजनांदगांव। जिले के सोमनी थाना क्षेत्र के टेडेसरा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित ओरिएंटल इस्पात फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह हुए हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। काम के दौरान करंट…
 18 July 2026
कोरबा, छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में आवारा कुत्तों के हमले में एक मासूम की मौत से इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। रथयात्रा पर्व की शाम दादर खुर्द क्षेत्र…
 18 July 2026
कोतबा। जशपुर जिले में कोतबा से बागबहार को जोड़ने वाला 13 किलोमीटर लंबा मुख्य मार्ग इन दिनों लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। करीब 40 करोड़ रुपये…
 18 July 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर हुई चर्चा के दौरान उप मुख्यमंत्री एवं गृह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा…
Advt.