भोपाल में नामी ब्रांडेड घी के नमूनों में बड़ी गड़बड़ी: FSSAI मानकों पर खरे नहीं उतरे गोवर्धन, द्वारकेश और धौलपुर फ्रेश
Updated on
08-08-2026 05:14 PM
भोपाल। खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच ने बाजार में बिक रहे घी की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। विभाग द्वारा लिए गए गोवर्धन प्योर काउ घी, द्वारकेश घी और धौलपुर फ्रेश प्रीमियम क्वालिटी देसी घी के नमूने एफएसएसएआइ के तय मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं।
अधिकृत प्रयोगशाला रिपोर्ट में तीनों नमूनों में अलग-अलग स्तर पर गड़बड़ियां सामने आई हैं। रिपोर्ट के आधार पर संबंधित कंपनियों और विक्रेताओं पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की तैयारी है।
वनस्पति तेल की मिलावट के संकेत
जांच में द्वारकेश घी के नमूने में बीटा-सिटोस्टेराल की मात्रा 2.38 मिलीग्राम प्रति 100 ग्राम मिली, जबकि शुद्ध घी में इसकी मौजूदगी नहीं होनी चाहिए। यह वनस्पति तेल या वनस्पति वसा के मिश्रण का संकेत माना जाता है।
इसके अलावा बीआर रीडिंग, पोलेंस्के वैल्यू, आयोडीन वैल्यू और सैपोनिफिकेशन वैल्यू भी निर्धारित मानकों से अलग मिली।वहीं गोवर्धन प्योर काउ घी के नमूने में सीसा (लीड) की मात्रा ने चिंता बढ़ाई है।
सीसा की मात्रा अधिक
जांच में सीसा 0.241 मिलीग्राम प्रति किलोग्राम मिला, जबकि निर्धारित सीमा केवल 0.02 मिलीग्राम प्रति किलोग्राम है। यानी सीसे की मात्रा करीब 12 गुना अधिक पाई गई। साथ ही फैटी एसिड प्रोफाइल और आयोडीन वैल्यू में भी बदलाव मिला।
धौलपुर फ्रेश प्रीमियम क्वालिटी देसी घी के नमूने में बाडाइन टेस्ट पाजिटिव आया, जबकि शुद्ध घी में यह नेगेटिव होना चाहिए। यह तिल के तेल की मौजूदगी का संकेत देता है।
वहीं सीसे की मात्रा 0.296 मिलीग्राम प्रति किलोग्राम मिली, जो तय सीमा से करीब 14.8 गुना अधिक है।
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
भोपाल, राजधानी में सेंट्रल जीएसटी (CGST) ने जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी सामने आई है। टीम…
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब निवेश, उद्योग और रोजगार के नए केंद्र के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश में निवेश…
भोपाल। आयुष्मान योजना में संबद्ध निजी अस्पतालों की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के अनुबंधित अस्पताल मेडिसिन के पैकेज में रोगियों का उपचार तभी कर…
भोपाल। मध्य प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण में आबकारी अधिकारी, पुलिस और शराब ठेकेदारों के गठजोड़ के कारण लाइसेंसी ठेका दुकानों से जहरीली और घटिया शराब की बिक्री बढ़ी है। शराब…
भोपाल। अशोकनगर जिले के चंदेरी में चार युवाओं से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 9.80 लाख रुपये और मूल दस्तावेज ठगने के मामले में गिरफ्तार 30 वर्षीय तृप्ति…