Select Date:

भोपाल दुग्ध संघ का बड़ा फैसला: दूध की खरीद दर बढ़कर हुई 870 प्रति किलो फैट

Updated on 29-06-2026 01:02 PM

भोपाल। भोपाल दुग्ध संघ ने दुग्ध उत्पादकों को बड़ी राहत देते हुए दूध खरीद दर में एक बार फिर बढ़ोतरी की है। संघ ने दूध की खरीद दर बढ़ाकर 870 रुपये प्रति किलोग्राम फैट कर दी है। नई दरें 25 जून से प्रभावी हो चुकी हैं। संघ के अनुसार यह अब तक की सबसे अधिक खरीद दर है।

दुग्ध संघ का कहना है कि यह निर्णय पशुपालकों की आय बढ़ाने और डेयरी व्यवसाय को अधिक लाभकारी बनाने के उद्देश्य से लिया गया है। राज्य सरकार और राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के सहयोग से नई दुग्ध समितियों के गठन के बाद 50 हजार से अधिक पशुपालक इस व्यवस्था से जुड़े हैं।

20 प्रतिशत से ज्यादा हुआ दूध का संग्रहण

संघ के मुताबिक, दुग्ध संग्रहण में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। बीते वर्ष की तुलना में औसत दूध संग्रह में 20 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इससे दुग्ध उत्पादन और विपणन व्यवस्था को भी मजबूती मिली है।
दूध उत्पादकों ने खरीद दर में वृद्धि और समय पर भुगतान की व्यवस्था का स्वागत करते हुए इसे उनकी आय बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
 08 September 2026
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
 08 September 2026
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
 08 September 2026
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
 08 September 2026
भोपाल, राजधानी में सेंट्रल जीएसटी (CGST) ने जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी सामने आई है। टीम…
 08 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब निवेश, उद्योग और रोजगार के नए केंद्र के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश में निवेश…
 08 September 2026
भोपाल। आयुष्मान योजना में संबद्ध निजी अस्पतालों की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के अनुबंधित अस्पताल मेडिसिन के पैकेज में रोगियों का उपचार तभी कर…
 08 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण में आबकारी अधिकारी, पुलिस और शराब ठेकेदारों के गठजोड़ के कारण लाइसेंसी ठेका दुकानों से जहरीली और घटिया शराब की बिक्री बढ़ी है। शराब…
 08 September 2026
भोपाल। अशोकनगर जिले के चंदेरी में चार युवाओं से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 9.80 लाख रुपये और मूल दस्तावेज ठगने के मामले में गिरफ्तार 30 वर्षीय तृप्ति…
Advt.