Select Date:

भोपाल में टला बड़ा हादसा... कोहेफिजा में स्कूली छात्राओं से भरी वैन पोल से टकराई, महिला कर्मचारी घायल

Updated on 09-07-2026 08:06 PM
भोपाल। कोहेफिजा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह स्कूली छात्राओं से भरी एक वैन डिवाइडर पर लगे बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में वैन में आगे बैठी महिला कर्मचारी के सिर में चोट आई, जबकि वैन में सवार नौवीं कक्षा तक की सातों छात्राओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना के बाद मौके पर कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी छात्राओं को सुरक्षित निकाल लिया गया।

स्पीड ब्रेकर पर उछलने से वैन का स्टियरिंग हुआ बेकाबू, डिवाइडर से जा टकराई

पुलिस के अनुसार लालघाटी स्थित भोपाल गर्ल्स स्कूल की वैन सुबह छात्राओं को लेकर रायल मार्केट तिराहे से लालघाटी की ओर जा रही थी। पुल पर चढ़ने से पहले अचानक सामने से कई वाहन आते दिखाई दिए। चालक स्वराज का कहना है कि संभावित टक्कर से बचने के लिए उसने वैन को आगे बढ़ाया, लेकिन सामने बने स्पीड ब्रेकर पर वाहन तेजी से उछल गया। इसी दौरान वैन का स्टियरिंग नियंत्रण से बाहर हो गया और वाहन सीधे डिवाइडर पर लगे पोल से जा टकराया।

हादसे में महिला कर्मचारी के सिर में आई चोट, अस्पताल में भर्ती

हादसे में वैन में मौजूद महिला कर्मचारी फरदीन के सिर पर चोट आई। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। राहत की बात यह रही कि वैन में सवार सभी सात छात्राएं सुरक्षित रहीं और किसी को चोट नहीं आई।

निरीक्षक केजी शुक्ला ने बताया कि घायल महिला कर्मचारी फरदीन के बयान अभी दर्ज नहीं हो सके हैं। उनकी मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद पूरे मामले की जांच की जाएगी। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हादसे की वजह चालक की लापरवाही थी या वाहन में आई तकनीकी खराबी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
 08 September 2026
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
 08 September 2026
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
 08 September 2026
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
 08 September 2026
भोपाल, राजधानी में सेंट्रल जीएसटी (CGST) ने जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी सामने आई है। टीम…
 08 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब निवेश, उद्योग और रोजगार के नए केंद्र के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश में निवेश…
 08 September 2026
भोपाल। आयुष्मान योजना में संबद्ध निजी अस्पतालों की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के अनुबंधित अस्पताल मेडिसिन के पैकेज में रोगियों का उपचार तभी कर…
 08 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण में आबकारी अधिकारी, पुलिस और शराब ठेकेदारों के गठजोड़ के कारण लाइसेंसी ठेका दुकानों से जहरीली और घटिया शराब की बिक्री बढ़ी है। शराब…
 08 September 2026
भोपाल। अशोकनगर जिले के चंदेरी में चार युवाओं से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 9.80 लाख रुपये और मूल दस्तावेज ठगने के मामले में गिरफ्तार 30 वर्षीय तृप्ति…
Advt.