नेपाल में भारतीय पर्यटकों के खराब अनुभव
अगर दुनियाभर से आने वाले पर्यटकों की बात करें तो दक्षिण एशियाई देशों से सबसे ज्यादा पर्यटक नेपाल पहुंचते हैं। यह करीब 52.82 फीसदी है। इसके बाद बाकी के एशियाई देश 17.68 प्रतिशत आते हैं। वहीं अमेरिका महाद्वीप का हिस्सा 14.36 फीसदी है। बोर्ड ने कहा कि इन ताजा आंकड़ों से पता चलता है कि नेपाल को लेकर विदेशी पर्यटकों का भरोसा बढ़ रहा है। नेपाल खुद को एक ऐसे देश के रूप में स्थापित कर रहा है जहां जीवन में एक बार जरूर जाना चाहिए। नेपाल चाहे जो भी दावा कर रहा हो लेकिन भारतीय यात्रियों का अनुभव बहुत खराब रहा है। भारत के कई यात्रियों ने शिकायत की कि उन्हें गाड़ी ले जाने के नाम पर अवैध वसूली का सामना करना पड़ा।