ये वो टीमें हैं जिन्होंने अपने प्रदर्शन के दम पर इतिहास में एक-एक बार फाइनल का सफर तय किया, लेकिन ट्रॉफी उठाने की अंतिम बाधा को पार नहीं कर सकीं। स्वीडन को 1958 में अपने ही घरेलू मैदान पर 17 साल के युवा पेले की ब्राजीलियाई टीम ने 5-2 से मात दी थी। वहीं, क्रोएशिया ने 2018 में लुका मोड्रिच के नेतृत्व