हिंदू पत्नी उषा वेंस निशाने पर
एक अन्य यूजर ने तो वेंस की निजी जिंदगी पर निशाना साधा और उनकी पत्नी की हिंदू पहचान का जिक्र किया। उसने लिखा, "क्या आपकी हिंदू पत्नी उषा की तरह?" वेंस की पत्नी उषा अमेरिका की पहली हिंदू सेकेंड लेडी हैं। भारतीय-अमेरिकी माता-पिता की संतान उषा आज भी हिंदू धर्म का पालन करती हैं।इस साल की शुरुआत में उषा ने कहा था कि उनकी अपने पति की तरह कैथोलिक धर्म अपनाने की कोई योजना नहीं है। उनके पति जेडी वेंस ने बाद कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि एक दिन वह ईसाई धर्म अपना लेंगी। जेडी वेंस ने बाद में कहा कि उषा की धर्म बदलने की कोई योजना नहीं है और वह उनके फैसले का सम्मान करते हैं।